राहु ग्रह के लिए किस मंत्र का जाप करे और राहु ग्रह के मंत्र के फायदे
Date : 2023-01-04
राहु ग्रह के लिए किस मंत्र का जाप करे और राहु ग्रह के मंत्र के फायदे
राहु ग्रह कुंडली में अपना ही अलग महत्व रखता है राहु ग्रह के कमजोर होने पर कई प्रकार की समस्याए उत्पन्न हो सकती है राहु ग्रह के कमजोर होने पर लाइफ में संघर्ष अधिक करना पड़ता है। जिसकी कुंडली में राहु ग्रह कमजोर और पीड़ित होता है ऐसा व्यक्ति जिद्दी और आलसी होता है और गलत संगत में फस जाता है और नशा करने की प्रवृति भी ऐसे व्यक्ति में होती है। लड़ाई झगड़े और वाद विवाद की स्थिति बनती है कोर्ट केस जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है इसलिए कुंडली में राहु ग्रह अपना विशेष महत्व रखता है जीवन से संघर्ष को समाप्त करने के लिए कुंडली में राहु ग्रह का मजबूत होना आवश्यक होता है। राहु ग्रह जीवन में अचानक धन भी प्रदान करता है राहु ग्रह के कारण जुए, सट्टे, लॉटरी जैसी गतिविधि से धन प्राप्त होता है। राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए कई प्रकार के मंत्र शास्त्रों में दिए गए है। इस ब्लॉग में हम राहु ग्रह को मजबूत करने वाले मंत्र को जानेंगे।
राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए मंत्र
- राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए राहु के बीज मंत्र का जाप कर सकते है ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।
- राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए ॐ रां राहवे नमः मंत्र का जाप भी कर सकते है।
- राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए राहु गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है ॐ शिरोरुपाय विद्महे अमृतेशाय धीमहि तन्नो राहू: प्रचोदयात्
- राहु को मजबूत करने के लिए इस मंत्र का जाप भी कर सकते है ऊँ ऎं ह्रीं राहवे नम:।
राहु ग्रह को मजबूत करने के अन्य उपाय
- राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए महीने में एक दिन मंगलवार या शनिवार के दिन कुष्ट रोगियों को घर का बना भोजन खिलाए।
- राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए।
- राहु ग्रह के लिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह पर गोमेद रत्न धारण कर सकते है।
- राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए राहु स्तोत्र का पाठ भी कर सकते है।
- राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए राहु कवच का पाठ भी कर सकते है।
- राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए गरीबो में कंबल भी बाँट सकते है।
राहु के मंत्र का जाप करने के फायदे
- राहु के मंत्र का जाप करने से मानसिक तनाव की समस्या समाप्त होती है।
- राहु के मंत्र का जाप करने से अचानक धन लाभ के योग बनते है आर्थिक समस्या समाप्त होती है।
- राहु के मंत्र का जाप करने से भूत प्रेत बाधा समाप्त होती है। नकारात्मक शक्तियां समाप्त होती है।
- राहु के मंत्र का जाप करने से शत्रुओ से मुक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है।
- राहु के मंत्र का जाप करने से विदेश यात्रा के योग बनते है क्योकि राहु विदेश के कारक होते है।
- राहु के मंत्र का जाप करने से कोर्ट केस में भी जीत प्राप्त होती है क्योकि राहु कोर्ट केस के कारक होते है।
- राहु के मंत्र का जाप करने से राहु ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है।
- राहु के मंत्र का जाप करने से भौतिक सुख साधन प्राप्त होते है और राहु के मंत्र का जाप करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।
राहु ग्रह के मंत्र का जाप किस माला पर करे ?
- राहु ग्रह के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर कर सकते है
राहु मंत्र का जाप कैसे करें ?
- राहु ग्रह के मंत्र का जाप शाम को सूरज ढलने के बाद करना चाहिए।
- राहु ग्रह के मंत्र का जाप करने से पहले शंकर भगवान की पूजा करनी चाहिए इसके बाद राहु के जाप करे।