कुंडली के लग्न भाव में चंद्र राहु के क्या फल होते है।

Date : 2022-03-02

कुंडली के लग्न भाव में चंद्र राहु के क्या फल होते है।


कुंडली में लग्न से स्वास्थ्य का विचार किया जाता है कुंडली में लग्न से मान सम्मान का विचार किया जाता है लग्न से मस्तिष्क का विचार किया जाता है। कुंडली में अगर लग्न में चन्द्रमा राहु से पीड़ित होकर बैठता है तो ये चंद्र राहु ग्रहण दोष कहलाएगा। कुंडली में चन्द्रमा मन के कारक होते है चन्द्रमा विचारो के कारक होते है। अगर लग्न कुंडली में चन्द्रमा राहु से पीड़ित होकर बैठता है तो निम्नलिखित दुष्प्रभाव प्राप्त होते है।

 

लग्न में चंद्र राहु के फल


- अगर लग्न में चंद्र राहु हो तो ऐसे व्यक्ति को मानसिक तनाव बहुत रहता है। उसका मन परेशान और अशांत रहता है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु हो तो ऐसा व्यक्ति शंकालु स्वभाव का होता है उसे शक करने की आदत होती है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु हो तो डिप्रेशन की समस्या होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु हो तो ऐसे व्यक्ति के विचार में जल्दी जल्दी परिवर्तन होता है वो एक कार्य में लम्बे समय तक टिक नहीं पाता है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु हो तो बुद्धि और मन दोनों ही भ्रमित रहते है। मन में नकारात्मक विचार आते है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु हो तो मन में अनजाना भय बना रहता है कुछ बुरा होने के विचार मन में आते रहते है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु हो तो सिर दर्द की समस्या भी होती है। सिर में भारीपन रहता है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु हो तो मान सम्मान भी पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु की युति हो तो ओसीडी, इल्यूजन की समस्या होने की सम्भावना रहती है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु की युति तो पढ़ाई में भी परेशानी आती है हायर एजुकेशन में रूकावट रहती है। पढ़ाई में कंसन्ट्रेशन अधिक समय तक नहीं होता है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु की युति हो तो भाग्य में रूकावट रहती है मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होता है प्रत्येक कार्य में रूकावट रहती है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होती है।

- अगर लग्न में चंद्र राहु की युति होती है तो शादी भी देर से होती है अच्छे रिश्ते मिलने में समस्या आती है और शादी के बाद पति पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति रहती है लाइफ पार्टनर का स्वभाव थोड़ा जिद्दी और गुस्से वाला होता है।



चंद्र राहु के उपाय

- लग्न में चंद्र राहु हो तो किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह पर चन्द्रमा का रत्न मोती धारण करना चाहिए। अगर चन्द्रमा आपकी लग्न में लग्नेश का मित्र है तो आप मोती धारण कर सकते है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ सोम सोमाय नमः।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाए।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए।

- चंद्र राहु ग्रहण दोष के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए। इससे राहु के दुष्प्रभाव समाप्त होंगे।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्त्र पहन सकते है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन खीर, चावल जैसे सफेद रंग के खाद्य पदार्थो के सेवन करे।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.