विष्णु सहस्रनाम के क्या नियम होते है और विष्णु सहस्रनाम के क्या लाभ होते है

Date : 2022-05-03

विष्णु सहस्रनाम के क्या नियम होते है और विष्णु सहस्रनाम के क्या लाभ होते है



विष्णु सहस्रनाम भगवान विष्णु के हजार नामों से युक्त एक प्रमुख स्तोत्र है। यह हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र तथा प्रचलित स्तोत्रों में से एक है। इसके सुनने या पाठ करने से मनुष्य की मनोकामनाएँ पूर्ण होती है। इस ब्लॉग में आप जान पाएंगे की विष्णु सहस्रनाम के पाठ करने के क्या नियम होते है और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से क्या लाभ प्राप्त होते है।


विष्णु सहस्रनाम के नियम

- सुबह स्नान करने के बाद और स्वच्छ वस्त्र पहनने के बाद ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

- व्रत रखकर ही पाठ करें।

- व्रत वाले दिन सात्विक भोजन ही करना है।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ पिले वस्त्र पहनकर ही करना चाहिए।

- पाठ करते समय बीच में कोई अन्य कार्य नहीं करना चाहिए।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से पहले विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए और उन्हें पिली मिठाई का भोग लगाना चाहिए

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने के बाद विष्णु भगवान की आरती भी अवश्य करनी चाहिए।

- अगर आप किसी इच्छा से विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर रहे है तो आप प्रत्येक वीरवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर सकते है।


विष्णु सहस्रनाम पाठ करने के लाभ

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सभी मनोकामनाए पूरी होती है।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति और सुख समृद्धि बनी रहती है।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से संतान सुख प्राप्त होता है और संतान सुख में वृद्धि होती है।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और बृहस्पति ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते है। बृहस्पति ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से शादी की रूकावट भी दूर हो जाती है और जल्दी शादी होने के योग बन जाते है।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से लड़कियों को अच्छा जीवन साथी प्राप्त होता है और गृहस्त सुख अच्छा प्राप्त होता है।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से संतान प्राप्ति में आ रही रूकावट दूर हो जाती है और संतान सुख प्राप्त हो जाता है।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से भाग्य उदय होता है। मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त होता है।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से दरिद्रता नष्ट हो जाता है और जीवन में धन आने के योग बन जाते है।

- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से जीवन आ रही अनेक प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाती है।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.