सूर्य राहु ग्रहण दोष के उपाय

Date : 2024-04-20

सूर्य राहु ग्रहण दोष के उपाय



सूर्य के राहु से पीड़ित होने के कारण सूर्य राहु ग्रहण दोष बनता है। कुंडली में सूर्य राहु ग्रहण दोष होने के कारण मान सम्मान में कमी रहती है। पूर्ण रूप से मान सम्मान प्राप्त नहीं होता है। प्रत्येक कार्य में रूकावट आती है। करियर में भी मेहनत के अनुसार तरक्की प्राप्त होने में रूकावट आती है। आंखे कमजोर होती है। पिता से सम्बन्ध अच्छे नहीं होते है। ब्लड से जुडी समस्या होने की सम्भावना रहती है। सिर दर्द की शिकायत रहती है। ऑफिस में अपने सीनियर अधिकारियो से सम्बन्ध अच्छे नहीं होते है। ऑफिस में अपने किये हुए कार्यो का क्रेडिट पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता है।


सूय राहु ग्रहण दोष के उपाय

* सूर्य राहु ग्रहण दोष के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य के मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए ॐ घृणि सूर्याय नमः।

* सूर्य राहु ग्रहण दोष से बचने के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

* सूर्य को मजबूत करने के लिए प्रत्येक रविवार सूर्य भगवान का व्रत करना चाहिए। इससे भी सूर्य राहु ग्रहण दोष की शांति होती है।

* सूर्य को मजबूत करने के लिए प्रत्येक रविवार गुड़ का सेवन करना चाहिए। इससे सूर्य को बल प्रदान होता है।

* सूर्य को मजबूत करने के लिए प्रत्येक रविवार नारंगी कलर के कपड़े धारण करने चाहिए। इससे सूर्य मजबूत होता है।

* राहु की शांति के लिए प्रतिदिन शाम को राहु के बीज मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।

* राहु की शांति के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाना चाहिए। इससे राहु के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है।

* राहु की शांति के लिए प्रत्येक महीने की अमावस्या को कुष्ट रोगियों को घर का बना भोजन खिलाना चाहिए।

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.