शुक्र राहु की युति के फल क्या होते है और शुक्र राहु के लिए क्या उपाय करे ?

Date : 2022-05-22

शुक्र राहु की युति के फल क्या होते है और शुक्र राहु के लिए क्या उपाय करे ?



- ज्योतिष में शुक्र ग्रह भोगविलास, सुख साधन के कारक होते है और धन के कारक होते है और शुक्र पत्नी के कारक होते है और शुक्र फ़िज़िकल रिलेशनशिप के कारक होते है।

- ज्योतिष में राहु एक पाप ग्रह माना जाता है। इसलिए शुक्र राहु का एक साथ बैठना अच्छी स्थिति नहीं है।

- कुंडली में यदि शुक्र राहु की युति किसी भी स्थान में हो तो ऐसे व्यक्ति विपरीत जेंडर की तरफ आकर्षित होते है। ऐसे व्यक्ति में काम वासना अधिक होती है।

- शुक्र राहु वाले व्यक्ति की मैरिड लाइफ खराब रहती है। पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति रहती है। मैरिड लाइफ अच्छी नहीं होती है।

- शुक्र राहु एक साथ होने पर धन की कमी रहती है। ऐसे व्यक्ति को धन सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ता है।

- शुक्र राहु कुंडली में एक साथ होते है तो लाइफ में लग्ज़री वस्तुओ की कमी रहती है। लाइफ से ऐश्वर्य समाप्त हो जाता है। सुख साधन की वस्तुओ में कमी आती है।

- शुक्र राहु वाले व्यक्ति के दादा धनी होती है या उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

- कुंडली में शुक्र राहु सप्तम भाव में हो तो मैरिड लाइफ खराब रहती है पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति रहती है और तलाक तक की सम्भावना बनती है।

- शुक्र राहु कुंडली में सप्तम भाव में होने पर प्रेम विवाह के योग भी बनते है। अंतर्जातीय विवाह के योग भी बनते है।

- शुक्र राहु कुंडली में एक साथ होने पर व्यक्ति के अंदर काम वासना अधिक होती है इसलिए ऐसे व्यक्ति के शादी के बाद भी अफेयर होने की सम्भावना रहती है।

- शुक्र राहु कुंडली में एक साथ होने पर यूरिन से जुडी समस्या, गुप्त रोग से जुडी समस्या होने की सम्भावना रहती है।

- शुक्र राहु कुंडली में एक साथ होने पर शुगर होने की सम्भावना भी रहती है।

- शुक्र राहु कुंडली में एक साथ होने पर पत्नी जिद्दी स्वभाव की होती है। पत्नी राजनीती में भी हो सकती है।

 

शुक्र राहु के लिए उपाय

- प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः।

- प्रत्येक शुक्रवार व्रत करे।

- प्रत्येक शुक्रवार अपने भोजन में दही, खीर का प्रयोग करे।

- प्रत्येक शुक्रवार सफेद रंग के कपड़े पहने।

- प्रतिदिन परफ्यूम का प्रयोग करे।

- ज्योतिषी की सलाह पर शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र का रत्न डायमंड या ओपल धारण करे।

- राहु की शांति के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज जरूर खिलाए।

- राहु की शांति के लिए महीने में शनिवार या मंगलवार के दिन कुष्ट रोगियों को घर का बना भोजन खिलाए।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.