शुक्र ग्रह को मजबूत करने के मंत्र

Date : 2023-10-31

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के मंत्र



शुक्र ग्रह कुंडली में शादी, वेहिकल, सुंदरता, कपड़े, धन, लग्ज़री आइटम, सुख साधन के कारक होते है। अगर कुंडली में शुक्र ग्रह किसी भी प्रकार से पीड़ित होते है तो जीवन में इन सभी सुखो में कमी के योग बन जाते है। व्यक्ति को जीवन में ये सभी सुख प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। लाइफ में धन सम्बंधित समस्या भी शुक्र के कमजोर होने के कारण आती है। इसलिए कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह के विभिन्न मंत्रो का उल्लेख मिलते है। इस ब्लॉग में आज चर्चा करेंगे की शुक्र को मजबूत करने के लिए किन मंत्रो का जाप किया जा सकता है।


शुक्र ग्रह के मंत्र

* शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करे ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

* शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र ग्रह के एकाक्षरी मंत्र का जाप भी कर सकते है ॐ शुं शुक्राय नमः।

* शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह शुक्र गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है ऊँ भृगुवंशजाताय विद्यामहे श्वेतवाहनाय धीमहि तन्न: शुक्र: प्रचोदयात्॥

* शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र का पौरोणिक मंत्र का जाप भी कर सकते है ऊँ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम
सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम ।।

* शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र के वैदिक मंत्र का जाप भी कर सकते है ऊँ अन्नात्परिस्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत क्षत्रं पय: सेमं प्रजापति: ।


( ऊपर बताए गए शुक्र के विभिन्न मंत्रो में से किसी एक मंत्र का जाप आप कर सकते है। )

 

धन प्राप्ति का उपाय

अगर आपको धन सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इस मंत्र का जाप करे।

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:। मां लक्ष्मी के इस बीज मंत्र का जाप बहुत लाभकारी होता है। इस मंत्र का जाप करने से धन प्राप्ति के योग बनते है और धन की समस्या समाप्त हो जाती है। इस मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए और प्रतिदिन सुबह एक माला का जाप करे।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.