Date : 2022-03-03
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिलो का भी बहुत महत्व होता है मनुष्य के शरीर के प्रत्येक हिस्से पर तिल जरूर होते है और इन तिलो का अपना ही महत्व होता है इन तिलो के शुभ परिणाम भी होते है और अशुभ परिणाम भी होते है। ये तिलो पर निर्भर करता है की आपके शरीर के किस हिस्से पर तिल है इस ब्लॉग में आप जान पाएंगे की शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तिलो के क्या लाभ और हानि होते है।
- जिस व्यक्ति के माथे पर तिल होता है उसमे आत्मविश्वास अधिक होता है और उसे जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
- जिस महिला के माथे के बीच में तिल हो उसमे भी आत्मविश्वास अधिक होता है।
- जिन लोगो की छाती पर तिल होता है उनके पास धन आता है और उनका लाइफ पार्टनर सुन्दर होता है ऐसे लोग अपने पार्टनर का बहुत ध्यान रखते है।
- जिस महिला की नाभी के नीचे तिल होता है वो महिला धनी होती है उसके पास धन आता है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
- जिस व्यक्ति की जांघ पर तिल होता है वह कामुक होता है।
- जिस व्यक्ति के पैर के तलवो पर तिल होता है वह बहुत यात्राए करता है। विदेश यात्राए भी करता है।
- जिन व्यक्तियों के शरीर पर लाल तिल होते है वो जन्म स्थान से दूर रहते है और अपनी लाइफ में सफल होते है।
- जिन व्यक्तियों के कंधे पर तिल होता है वह व्यक्ति खुशमिज़ाज होता है। अपनी लाइफ में एडवेंचर भी करता है वह भवुक किस्म का भी होता है।
- जिस व्यक्ति के बायीं हथेली पर तिल होता है उसके पास बहुत पैसा आता है लेकिन ऐसा व्यक्ति बहुत खर्चीला होता है इसलिए उसके पास धन भी नहीं टिकता है।
- जिस व्यक्ति हाथ की सबसे छोटी उंगली पर तिल होता है उन लोगो को जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है।
- जिस व्यक्ति के गले पर तिल होता है उन लोगो को आराम करना अधिक पसंद होता है ऐसे लोग आराम करने के शौकीन होते है।
- जिन लोगो के दोनों भौंहों के बीच में तिल होता है ऐसे व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होते है। ऐसे लोग अपनी बुद्धि से कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगो को लाइफ में तरक्की प्राप्त होती है।
- यदि किसी व्यक्ति के दाएं कान पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति की जल्दी शादी होती है। उसको सुंदर लाइफ पार्टनर प्राप्त होता है और धन का लाभ होता है। बाएं कान पर तिल का हो तो अचानक विवाह हो जाता है।
- जिस व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल होता है ऐसे व्यक्ति के पास पैसा आता है लेकिन ऐसे व्यक्ति बहुत खर्चीले होते है।
- जिस व्यक्ति के निचे के होठ पर तिल होता है ऐसे व्यक्ति भी कामुक होते है और ऐसे व्यक्ति धनी भी होती है और बड़े दिल वाले होते है।
- जिस व्यक्ति की नाक पर तिल होता है तो ऐसे व्यक्तियों को कम कोशिशों पर ज्यादा लाभ प्राप्त होता है। संतान सुख अच्छा प्राप्त होता है।
- जिस व्यक्ति के कंठ पर तिल होता है ऐसे व्यक्ति को सुख शांति प्राप्त होती है और स्त्री पुरुष में आपसी प्रेम अधिक होता है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.