Date : 2022-03-07
प्रत्येक मनुष्य के जीवन में सपनो का भी अपना ही विशेष महत्व होता है प्रत्येक मनुष्य रात को नींद में कई प्रकार के सपने देखता है रात को नींद में आने वाले सपने शुभ भी होते है और अशुभ भी होते है। ये सपनो पर निर्भर करता है की आपका सपना शुभ है या अशुभ है। अगर आपका सपना शुभ होगा तो आपको भविष्य में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर सपना अशुभ होगा तो भविष्य में आपको अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आप सपने में शादी देखते है या बारात देखते है या शादी में खुद को नाचते हुए देखते है या सपने में अपनी दुबारा शादी होते हुए देखते है या शादी का मंडप देखते है या सपने में दुल्हन देखते है या सपने में शादी के आभूषण देखना या सपने में शादी टूटना। तो इन सभी सपनो का क्या मतलब होता है आइए जानते है इस ब्लॉग में।
सपने में शादी देखना
सपने में शादी देखना शुभ सपना नहीं है इस सपने का अर्थ है की अपने कार्यो में बाधाए आएंगी। आपकी लाइफ में परेशानी आने वाली है। आपके बनते कार्यो में रूकावट आएगी। आपका आने वाला समय ज्यादा अच्छा नहीं है।
सपने में बारात देखना
सपने में बारात देखना भी शुभ सपना नहीं है ये एक अशुभ सपना है इस सपने के अनुसार आप आने वाले समय में बीमार हो सकते है आपको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो सकती है इसलिए ऐसा सपने देखने के बाद आपको अपने स्वास्थ्य का आपको देखना रखना चाहिए। इस सपने के अनुसार आपके कार्यो में भी बाधा आ सकती है आपकी लाइफ में परेशानी भी आ सकती है।
सपने में शादी का मंडप देखना
सपने में शादी का मंडप देखना एक शुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपके घर में आने वाले समय में मांगलिक कार्य होने वाले है। आपके घर में शुभ कार्य होने वाले है आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। आप कोई नया व्यापार या कोई अच्छी नई नौकरी प्राप्त कर सकते है।
सपने में दुल्हन देखना
सपने में शादी के जोड़े में दुल्हन देखना एक शुभ सपना माना जाता है इस सपने के अनुसार आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है आपकी इच्छाए पूरी होने वाली है। आपके रुके हुए कार्य पुरे होने वाले है। आपके जीवन में सब कुछ अच्छा होगा।
सपने में शादी में नाचते हुए देखना
अगर आप सपने में खुद को नाचते हुए देखते है तो यह सपना बहुत ही शुभ है इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। निकट भविष्य में आपको अपने कार्यो में सफलता प्राप्त होने वाली है आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। आपको कार्य क्षेत्र में भी तरक्की प्राप्त होने के संकेत है।
सपने में शादी टूटना
अगर आप सपने में शादी टूटते हुए देखते है तो ये सपना शुभ नहीं है ये एक अशुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपके कार्यो में बाधाए आने वाली है। आपका मन परेशान होने के संकेत है।
सपने में शादी के आभूषण देखना
अगर आप अपने सपने में शादी के आभूषण देखते है तो यह सपना बहुत शुभ है इस सपने के अनुसार आपकी शादी होने के संकेत है आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है निकट भविष्य में आपको धन लाभ होने के योग बनेंगे। आपको आपके कार्य में सफलता प्राप्त होगी। करियर में तरक्की के योग बनेंगे।
सपने में अपनी दुबारा शादी होते हुए देखते है
सपने में खुद की दुबारा शादी होते देखना अशुभ सपना माना जाता है इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपकी मैरिड लाइफ में समस्या आने की सम्भावना है। पति पत्नी के बीच मतभेद और वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के संकेत है। अतः ये सपना शुभ सपना नहीं है। इसलिए इस तरह का सपना देखने के बाद आपको अपनी मैरिड लाइफ पर ध्यान देना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.