Date : 2022-03-02
सपने में अगर आपको सांप दिखाई देता है तो इसके कई अर्थ है सपने में सांप दिखाई देने के सभी अर्थ इस बात पर निर्भर करता है की आपने सपने में सांप को किस तरफ से देखा है उदाहरण के लिए सपने में घर में सांप दिखाई देना, सपने में सांप को मार देना, सपने में सांप पीछा करे, सपने में मंदिर में सांप देखना, सपने में सफेद रंग का सांप देखना, सपने में सांपों की लड़ाई या नेवले से लड़ाई होते दिखना, सपने में सांप उड़ते देखना, सपने में सांप का डासना। इन सभी सपनो के अर्थ अलग अलग होते है इस ब्लॉग में आप इन सभी सपनो के अर्थ को विस्तार से जान पाएंगे।
सपने में घर में सांप दिखाई देना
अगर आपको सपने में घर में सांप दिखाई देता है तो ये शुभ सपना माना जाता है सपने में घर में सांप दिखाई देना धन का अच्छा संकेत है इसके अर्थ है की आपको भविष्य में धन प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी इनकम बढ़ सकती है आपके पास धन आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सपने में सांप को मरना
सपने में आप सांप को मारते हुए देखते है या सांप मारा हुआ देखते है तो ये सपना भी शुभ माना जाता है इस सपने का अर्थ है की आपके जीवन से आपके सभी कष्ट समाप्त होने वाले है। आपके जीवन से दुःख दर्द समाप्त होने वाले है।
सपने में सांपो की लड़ाई या सांप नेवले की लड़ाई देखना
अगर आपको सपने में सांपो को लड़ाई दिखाई देती है या सांप नेवले की लड़ाई देखते है तो ये सपना ज्यादा अच्छा नहीं है ये अशुभ सपना है इस सपने के अनुसार आप वाद विवाद, लड़ाई झगड़े या कोर्ट केस में फस सकते है।
सपने में सफेद सांप देखना
अगर आपको सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई देता है तो ये सपना भी शुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपको आने वाले भविष्य में धन प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक समस्या समाप्त होगी और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी।
सपने में सांप उड़ते हुए देखना
अगर आप अपने सपने में सांप को उड़ते हुए देखते है तो ये सपना अशुभ है इस सपने के अनुसार आपके जीवन में परेशानी आने वाली है धन की समस्या भी हो सकती है आर्थिक परेशानी भी हो सकती है।
सपने में सांप पीछे पड़ना
अगर आपके सपने में सांप आपके पीछे पड़ता है तो इसका अर्थ है की आप किसी बात से डरे हुए है आप भविष्य को लेकर चिंतित है। आपके मन में डर की स्थिति है।
सपने में सांप का डसना
अगर आप अपने सपने में सांप द्वारा स्वयं को डसते हुए देखते है तो ये सपना अशुभ है इस सपने के अनुसार भविष्य में आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है कोई स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या आपके जीवन में आ सकती है या आपके जीवन में कोई समस्या या संकट आ सकता है।
सपने में मंदिर में सांप देखना
अगर आप सपने में मंदिर में सांप देखते है तो ये सपना बहुत ही शुभ माना जाता है इस सपने के अनुसार आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने वाली है। भविष्य में सफलता प्राप्त होने वाली है। अच्छा समय शुरू होने वाला है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.