Date : 2022-03-02
प्रत्येक मनुष्य के जीवन में सपनो का भी अपना ही विशेष महत्व होता है प्रत्येक मनुष्य रात को नींद में कई प्रकार के सपने देखता है रात को नींद में आने वाले सपने शुभ भी होते है और अशुभ भी होते है। ये सपनो पर निर्भर करता है की आपका सपना शुभ है या अशुभ है। अगर आपका सपना शुभ होगा तो आपको भविष्य में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर सपना अशुभ होगा तो भविष्य में आपको अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस ब्लॉग में आप जान पाएंगे की सपने में देवी माँ दिखाई देने का क्या अर्थ होता है। अपने आपके सपने में माँ दुर्गा आती है तो इसका क्या अर्थ होता है। अगर माँ काली आती है तो इसका क्या अर्थ होता है। अगर माँ सरस्वती आती है तो क्या अर्थ होता है अगर माँ पार्वती आती है तो इसका क्या अर्थ होता है और अगर माता लक्ष्मी आपके सपने में आती है तो इसका क्या अर्थ होता है। इन सभी सपने के अर्थ हम इस ब्लॉग में जानेंगे।
सपने में माँ दुर्गा दिखना
सपने में माँ दुर्गा का दिखना शुभ सपना है अगर माँ के चेहरे पर मुस्कुराहट है तो ये सपना बहुत ही शुभ है इसका अर्थ है की आपके जीवन में खुशिया आने वाली है। अविवाहित की शादी हो सकती है अगर संतान हीन है तो आपको संतान प्राप्त हो सकती है। बेरोजगार है तो आपको रोजगार प्राप्त होगा। लेकिन अगर माता गुस्से में दिखा दे तो ये समस्या का संकेत है इसलिए आपको माँ दुर्गा की आराधना करनी शुरू कर देनी चाहिए। माता दुर्गा की पूजा करना प्रारम्भ करना चाहिए।
सपने में माँ लक्ष्मी देखना
सपने में अगर माँ लक्ष्मी दिखाई दे तो ये बहुत ही शुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपको धन प्राप्त होगी। आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। आपके व्यापार में तरक्की होगी। आपकी धन की समस्या समाप्त होगी। आपके घर में धन आएगा और सुख साधन की वस्तुओ में वृद्धि होगी।
सपने में माँ सरस्वती देखना
अगर सपने में आपको माता सरस्वती दिखाई देती है तो ये बहुत ही शुभ सपना है। इस सपने के अनुसार विद्यार्थियों को विद्या में लाभ होगा। उनको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए ये सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। विद्यार्थियों को विद्या में सफलता प्राप्त होगी। कलाकारों के लिए भी ये सपना बहुत ही शुभ होता है। उनको लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
सपने में माँ काली देखना
सपने में माँ काली दिखाई दे तो इसका अर्थ है आपको शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी। अगर आपके शत्रु है तो आपके शत्रु समाप्त होंगे। अगर आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो इस सपने के बाद आपकी वो समस्या समाप्त हो जाएगी।
सपने में माँ पार्वती देखना
सपने में माँ पार्वती दिखाई देती है तो ये सपना बहुत ही शुभ सपना है। इस सपने के अनुसार आपके जीवन में खुशिया आने वाली है। आपको आपके प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आप जिस भी शुभ कार्य को करने के प्रयास कर रहे है तो आपको उस काम में सफलता प्राप्त होगी। अगर व्यापारी है तो व्यापार में लाभ होगा। अगर स्टूडेंट है तो पढ़ाई में लाभ होगा। आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी और जीवन में चल रही समस्याए समाप्त हो जाएंगी।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.