Date : 2022-03-19
शनि ग्रह के लिए सात मुखी रुद्राक्ष
सात मुखी रुद्राक्ष शनि ग्रह के लिए धारण किया जाता है। सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से शनि ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते है अगर कुंडली में शनि ग्रह पीड़ित हो या शनि कमजोर हो या शनि राहु, केतु से पीड़ित हो या शनि कुंडली में योग कारक ग्रह हो और शनि कुंडली में नीच का हो तो शनि के अशुभ फल से बचने के लिए और शनि के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। मकर और कुम्भ राशि के जातक सात मुखी रुद्राक्ष जरूर धारण कर सकते है।
सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लाभ
- सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से करियर में तरक्की के योग बनते है। करियर में मेहनत के अनुसार तरक्की प्राप्त होती है।
- सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से धन लाभ के योग बनते है। इनकम में वृद्धि होने के योग बनते है।
- सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने मेहनत के अनुसार लाइफ में तरक्की प्राप्त होती है।
- सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से हड्डी, नसे नाड़ी, घुटनो और पैरो में दर्द की समस्या समाप्त होती है।
- सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से गठिया जैसी समस्या भी ठीक होने के योग बनते है।
- सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से लकवा जैसी समस्या भी ठीक होने के योग बनते है।
- सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मन शांत रहता है मानसिक तनाव समाप्त होता है।
- सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मांसपेशियों से सम्बंधित समस्या और अस्थमा जैसी समस्या में भी लाभ प्राप्त होता है।
- सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से गैस, वायु रोग, पेट से सम्बंधित समस्या में भी लाभ प्राप्त होता है।
- सात मुखी रुद्राक्ष जीवन से दुःख और दुर्भाग्य को दूर करता है।
- सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से जीवन में सौभाग्य की वृद्धि होती है। जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।
रुद्राक्ष धारण करने के नियम
- रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति को शराब, मांस, अंडे, लहसुन, प्याज़ से दूर रहना चाहिए। इस तरह की चीज़े नहीं खानी चाहिए।
- रुद्राक्ष धारण करने वालो को झूठ नहीं बोलना चाहिए और किसी भी प्रकार के गलत कामो से दूर रहना चाहिए।
- रुद्राक्ष धारण करने वालो को पैसो के मामले में भी ईमानदार रहना चाहिए।
- रुद्राक्ष धारण करने वालो को लाइफ पार्टनर के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनांते समय रुद्राक्ष उतार देना चाहिए।
- रुद्राक्ष धारण करने वालो को दुसरो की बुराई नहीं करनी चाहिए।
सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने की विधि
- सात मुखी रुद्राक्ष को काले रंग धागे में गले में धारण किया जाता है।
- रुद्राक्ष सोमवार के दिन सुबह 6 से 7 बजे के मध्य धारण करना चाहिए।
- रुद्राक्ष धारण करने से पहले 10 मिनट तक रुद्राक्ष को एक कटोरी में कच्चे दूध और गंगाजल के मिश्रण में डालकर रखे इसके बाद रुद्राक्ष को कटोरी से निकालकर पुनः गंगाजल से धोकर शुद्ध करके घर में मंदिर में धुप दीप जलाकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करे और उसके बाद अपने गले में रुद्राक्ष धारण करे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.