Date : 2022-04-15
सूर्य ग्रहण की तिथि और समय
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि से शुरू होगा अर्थात 30 अप्रैल की रात (1 मई 2022 सुबह) 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
सूर्य ग्रहण से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए
- ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणों से बचने के प्रयास करने चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के समय नुकीली चीज़ो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए खासतौर पर गर्भवती महिलाओ को तो बिल्कुल भी सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीज़ो का प्रयोग करने से बचना ही चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान बाल नहीं करवाने चाहिए और कंघी नहीं करनी चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान अग्नि से जुड़े कार्य और मशीनरी से जुड़े कार्य भी नहीं करने चाहिए।
- सूर्य ग्रहण को बिना चश्मे और टेलेस्कोप के नहीं देखना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य भगवान की आराधना कर सकते है।
- सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान शंकर के मंत्र का जाप भी कर सकते है।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओ को क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओ को सब्जी नहीं काटनी चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओ को कैंची, चाकू, पिन आदि के उपयोग से बचना चाहिए।
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करे।
- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद अपने घर की सफाई करे।
- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करे।
- सूर्य ग्रहण के बाद घर के मंदिर की सफाई करें और भगवान की मूर्तियों को पवित्र गंगाजल से स्नान करवाएं।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.