प्रतिदिन करे गायत्री मंत्र का जाप और मिलेंगे 12 बड़े फायदे

Date : 2022-03-25

प्रतिदिन करे गायत्री मंत्र का जाप और मिलेंगे 12 बड़े फायदे



गायत्री मंत्र भी हिन्दू वैदिक मंत्रो में से एक है लेकिन ये सबसे बड़ा मंत्र माना जाता है मंत्रो के जाप से मनुष्य के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता समाप्त होती है। गायत्री मंत्र का जाप करने से मनुष्य को मानसिक शांति प्राप्त होती है मन शांत रहता है। गायत्री मंत्र का जाप दिन में तीन बार किया जाता है। पहला समय सूर्य उदय से ठीक पहले और इसे सूर्य उदय होने तक करना चाहिए। दूसरा समय दोपहर का होता है तीसरा समय सूर्यास्त से ठीक पहले। अतः प्रतिदिन दिन में तीन बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए तभी गायत्री मंत्र का पूर्ण रूप से लाभ प्राप्त होता है।


गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

गायत्री मंत्र का अर्थ

गायत्री मंत्र का अर्थ है सृष्टि बनाने वाले परमात्मा के तेज का हम ध्यान करते है। परमात्मा का वह तेज हमारी बुद्धि को सद्मार्ग पर चलने की और प्रेरित करे।


गायत्री मंत्र के लाभ

- गायत्री मंत्र करने वाले के जीवन से हर परेशानी और समस्या समाप्त हो जाती है और उसके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए सभी मनुष्यो को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

- गायत्री मंत्र का जाप करने वाले के जीवन में कभी अंधकार का प्रवेश नहीं होता है। इसलिए सभी मनुष्यो को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

- गायत्री मंत्र का जाप करने से मनुष्य के जीवन से दुखो का अंत होता है और दरिद्रता का नाश होता है। इसलिए सभी मनुष्यो को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

- गायत्री मंत्र का जाप करने से मनुष्य को मानसिक तनाव से मुक्ति प्राप्त होती है और उसका मन शांत रहता है। इसलिए सभी मनुष्यो को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

- गायत्री मंत्र का जाप करने से निसंतान दम्पति को संतान की प्राप्ति होती है संतान उत्पत्ति में आ रही रूकावट दूर होती है और संतान सुख प्राप्त होता है।

- गायत्री मंत्र का जाप करने से कुंडली में मौजूद दोष भी समाप्त हो जाते है। चाहे वो पितृ दोष हो, काल सर्प दोष हो या श्रापित दोष या फिर कोई भी अन्य दोष क्यों न हो। कुंडली के सभी दोषो का निवारण गायत्री मंत्र द्वारा हो जाता है।

- गायत्री मंत्र का जाप करने से मनुष्य के रोग समाप्त होते है मनुष्य का स्वास्थ्य अच्छा रहता है इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी गायत्री मंत्र करना लाभदायक रहता है।

- गायत्री मंत्र का जाप करने से मुखमंडल पर तेज आता है। चेहरे पर चमक आती है। गायत्री मंत्र का जाप करने से त्वचा से जुडी समस्या भी समाप्त हो जाती है।

- गायत्री मंत्र का जाप करने से विद्यार्थियों को बहुत लाभ प्राप्त होता है। गायत्री मंत्र का जाप करने से विद्या में आ रही रूकावट समाप्त हो जाती है और विद्या में उन्नति होती है। बच्चो का दिमाग तेज चलता है।

- गायत्री मंत्र का जाप करने से वयस्कों को नौकरी और व्यापार में तरक्की प्राप्त होती है। उनके जीवन से संघर्ष समाप्त होता है। इसलिए वयस्कों को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

- गायत्री मंत्र का जाप करने से शत्रुओ से छुटकारा प्राप्त होता है। शत्रु समाप्त हो जाते है इसलिए प्रतिदिन सुबह गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

- गायत्री मंत्र का जाप करने से यवाओं के विवाह में आ रही रूकावट भी दूर हो जाती है इसलिए शादी के इच्छुक युवाओ को भी गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.