पन्ना रत्न किन जातको को धारण करना चाहिए और पन्ना रत्न धारण करने के लाभ क्या होते है।

Date : 2022-03-01

पन्ना रत्न किन जातको को धारण करना चाहिए और पन्ना रत्न धारण करने के लाभ क्या होते है।


पन्ना रत्न धारण करने के लाभ विभिन्न लग्नो के अनुसार

1. पन्ना रत्न बुध ग्रह का रत्न होता है बुध मिथुन लग्न, कन्या लग्न, वृष, तुला, मकर, कुम्भ लग्न में योग कारक ग्रह होते है इसलिए इन लग्नो के जातक बुध का रत्न पन्ना निश्चित तोर पर धारण कर सकते है।

2. मिथुन लग्न में बुध लग्नेश होते है और चौथे स्थान के मालिक होते है लग्न से स्वास्थ्य और मान सम्मान का विचार किया जाता है और चौथा स्थान प्रॉपर्टी, वेहिकल, माता, सुख साधन और मन का होता है इसलिए मिथुन लग्न में पन्ना रत्न धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मान सम्मान में वृद्धि होती है। प्रॉपर्टी बनने के योग बनते है वेहिकल के योग बनते है माता के सुख में वृद्धि होती है मन शांत रहता है। वाणी अच्छी होती है। स्पीच क्लियर होती है।

3. कन्या लग्न में भी बुध लग्नेश होते है और दसवे स्थान के मालिक होते है। लग्न से स्वास्थ्य और मान सम्मान का विचार किया जाता है और दसवा स्थान करियर का होता है और पिता का होता है इसलिए कन्या लग्न में बुध योग कारक ग्रह होते है इसलिए कन्या लग्न वाले जातक भी बुध का रत्न पन्ना जरूर धारण कर सकते है। पन्ना धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में तरक्की प्राप्त होगी। पिता से सपोर्ट और सुख प्राप्त होगा।

4. वृष लग्न में बुध दूसरे स्थान और पाचवे स्थान के मालिक होते है दूसरा स्थान परिवार, वाणी, गले, आंख, धन संचय का होता है और पांचवा स्थान पढ़ाई, पेट, मित्र, प्लानिंग, लव अफेयर का होता है इसलिए वृष लग्न में पन्ना रत्न धारण करने से धन आएगा। धन संचय होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। वाणी अच्छी होगी। आँखों से जुडी समस्या नहीं होगी। हायर एजुकेशन प्राप्त होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। अच्छे मित्र बनेंगे। पेट ठीक रहेगा। लव अफेयर में सफलता प्राप्त होगी। आपकी प्लानिंग सफल होगी।

5. तुला लग्न में बुध नोवे स्थान और बारवे स्थान के मालिक है नोवा स्थान भाग्य का होता है और बारवा स्थान विदेश, खर्च और नींद का होता है इसलिए तुला लग्न में बुध का रत्न पन्ना धारण करने से भाग्य में वृद्धि होगी। भाग्य उदय होगा। तरक्की के योग बनेंगे। धन आएगा। विदेश से लाभ प्राप्त होगा। व्यर्थ के खर्चे नहीं होंगे। नींद से जुडी समस्या नहीं होगी।

6. मकर लग्न में बुध छठे स्थान और नोवे स्थान के मालिक होते है छठा स्थान रोग, कर्ज और शत्रुओ का होता है और नोवा स्थान भाग्य का होता है। इसलिए मकर लग्न में बुध का रत्न पन्ना धारण करने करने से कर्ज नहीं होगा अगर कर्ज है तो कर्जा उतर जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शत्रुओ से मुक्ति प्राप्त होगी। भाग्य में वृद्धि होगी। भाग्य उदय होगा। धन आएगा। तरक्की के योग बनेंगे।

7. कुम्भ लग्न में बुध पंचम भाव और आठवे स्थान के मालिक होते है। पांचवा स्थान पढ़ाई, पेट, मित्र, प्लानिंग, लव अफेयर का होता है और आठवा स्थान आयु, अचानक धन प्राप्ति का होता है। इसलिए कुम्भ लग्न में बुध का रत्न पन्ना जरूर धारण किया जा सकता है पन्ना धारण करने से हायर एजुकेशन प्राप्त होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। अच्छे मित्र बनेंगे। पेट ठीक रहेगा। लव अफेयर में सफलता प्राप्त होगी। आपकी प्लानिंग सफल होगी। आयु में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.