Date : 2022-03-03
नाड़ी दोष क्या होता है
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली मिलान करके ही शादी करनी चाहिए लेकिन अगर कुंडली मिलान में लड़का और लड़की दोनों की एक ही नाड़ी होती है तो नाड़ी दोष बनता है नाड़ी तीन प्रकार की होती है आदि, मध्य और अन्त्य। जब कुंडली मिलान में लड़का और लड़की दोनों की नाड़ी एक ही होती है उदाहरण के लिए अगर लड़का और लड़की दोनों की नाड़ी आदि है तो कुंडली मिलान में नाड़ी दोष बनेगा। एक और उदाहरण अगर कुंडली मिलान में लड़का और लड़की दोनों की नाड़ी मध्य है तो नाड़ी दोष बनेगा। इसी प्रकार लड़का और लड़की दोनों की नाड़ी अन्त्य है तो भी नाड़ी दोष बनेगा। अतः लड़का और लड़की दोनों की एक नाड़ी होने पर नाड़ी दोष बनता है। इसलिए कुंडली मिलान में लड़का और लड़की दोनों की नाड़ी अलग अलग होनी चाहिए।
नाड़ी दोष के दुष्प्रभाव
अगर कुंडली मिलान में नाड़ी दोष है अर्थात लड़का और लड़की दोनों की नाड़ी एक ही है तो शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों का स्वास्थ्य खराब रहता है। लड़का और लड़की दोनों को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याए होती है कोई न कोई स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या दोनों को लगी रहती है लड़का और लड़की दोनों को परेशानी और विपत्ति का सामना करना पड़ता है मैरिड लाइफ में समस्या रहती है। कुंडली मिलान में नाड़ी दोष होने पर लड़का और लड़की दोनों में से किसी एक की आयु को भी खतरा होने की सम्भावना रहती है। नाड़ी दोष में निर्धनता का भी सामना करना पड़ता है और संतान सुख प्राप्त होने में भी रूकावट रहती है। इसलिए नाड़ी दोष होने पर कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए।
नाड़ी दोष भांग होने के नियम
पहला नियम : लड़का और लड़की दोनों का जन्म एक ही नक्षत्र के अलग-अलग चरणों में हुआ हो तो नाड़ी एक होने के बाद भी दोष नहीं होता। नाड़ी दोष भंग हो जाता है और शादी की जा सकती है।
दूसरा नियम : अगर लड़का और लड़की दोनों की जन्म राशि एक ही हो लेकिन नक्षत्र अलग-अलग हों तो नाड़ी एक होने के बाद भी नाड़ी दोष नहीं बनता है नाड़ी दोष भंग हो जाता है और शादी की जा सकती है।
तीसरा नियम : अगर लड़का और लड़की दोनों का जन्म नक्षत्र एक ही हो, लेकिन जन्म राशियां अलग-अलग हों तो नाड़ी दोष नहीं बनता है नाड़ी दोष भंग माना जाता है और शादी की जा सकती है।
नाड़ी दोष के उपाय
अगर लड़का और लड़की दोनों की कुंडली मिलान में नाड़ी दोष बना हुआ है तो शादी नहीं करनी चाहिए लेकिन अगर फिर भी शादी करना अगर इतना ही जरुरी है तो नाड़ी दोष की शांति की पूजा करवानी चाहिए। ब्राह्मण को बुलाकर नाड़ी दोष की शांति की पूजा करवानी चाहिए नाड़ी दोष की शांति की पूजा लड़का और लड़की दोनों के नाम और गोत्र से संकल्प करके की जाती है। इस पूजा में लड़का और लड़की दोनों को बैठना होता है। इस पूजा में सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.