मोती रत्न किन जातको को धारण करना चाहिए। विभिन्न लग्नो में मोती रत्न धारण करने से क्या लाभ होते है।

Date : 2022-03-02

मोती रत्न किन जातको को धारण करना चाहिए। विभिन्न लग्नो में मोती रत्न धारण करने से क्या लाभ होते है।


मोती रत्न चन्द्रमा का रत्न होता है चन्द्रमा मन और मस्तिष्क के कारक होते है कुंडली में चन्द्रमा के पीड़ित होने पर मानसिक तनाव, डिप्रेशन जैसी समस्या होती है। मन में अनजाना भय बना रहता है कॉन्फिडेंस की कमी रहती है मन में नकारात्मक विचार आते है इसलिए चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए मोती धारण करना चाहिए। मोती रत्न को सबसे छोटी ऊँगली में चांदी की अंगूठी में जड़वा कर सोमवार की सुबह धारण किया जाता है। लेकिन मोती सभी लग्न में धारण नहीं किया जाता है। इस ब्लॉग में आप जान पाएंगे की मोती किन लग्नो में धारण करना चाहिए।

- मेष लग्न के जातक भी मोती धारण कर सकते है। क्योकि मेष लग्न में चन्द्रमा चौथे स्थान के मालिक होते है चौथा स्थान प्रॉपर्टी, वेहिकल, सुख साधन और माता का होता है इसलिए मेष लग्न में मोती धारण करने से प्रॉपर्टी के योग बनेंगे। सुख साधन की वस्तुओ में वृद्धि होगी। वेहिकल सुख प्राप्त होगा। मन शांत रहेगा। माता के सुख में वृद्धि होगी।

- वृश्चिक लग्न में चन्द्रमा भाग्य के मालिक होते है इसलिए वृश्चिक लग्न में चन्द्रमा योग कारक ग्रह होते है वृश्चिक लग्न में मोती धारण करने से भाग्य उदय होता है भाग्य का साथ प्राप्त होता है मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त होता है। मेहनत के अनुसार लाइफ में तरक्की प्राप्त होती है। मन भी शांत रहता है इसलिए मेष लग्न में चन्द्रमा का रत्न मोती जरूर धारण कर सकते है।

- मीन लग्न में चन्द्रमा पंचम भाव के मालिक होते है पंचम भाव पढ़ाई, संतान, पेट, मित्र, प्लानिंग का होता है इसलिए मीन लग्न में चन्द्रमा योग कारक ग्रह होते है मीन लग्न में चन्द्रमा का रत्न मोती धारण करने से हायर एजुकेशन प्राप्त होती है शादी शुदा लोगो को संतान सुख प्राप्त होता है। पेट ठीक रहता है। अच्छे मित्र बनते है। प्लानिंग सफल होती है अतः मीन लग्न के जातक मोती जरूर धारण कर सकते है।

- धनु लग्न में चन्द्रमा आठवे स्थान के मालिक होते है और लग्नेश बृहस्पति के मित्र होते है इसलिए धनु लग्न में चन्द्रमा योग कारक ग्रह होते है। धनु लग्न में चन्द्रमा आठवे स्थान के मालिक होते है आठवा स्थान आयु का होता है और आठवा स्थान गुप्त रोग का होता है और आठवा स्थान अचानक धन प्राप्ति का भी होता है दुर्घटना का भी होता है। धनु लग्न में चन्द्रमा का रत्न मोती धारण करने से आयु अच्छी होती है अचानक कोई धन हानि या दुर्घटना नहीं होती है। गुप्त रोगो से बचाव होता है।

- कर्क लग्न में चन्द्रमा लग्न के मालिक होते है लग्न से स्वास्थ्य और मान सम्मान का विचार किया जाता है इसलिए कर्क लग्न में चन्द्रमा का रत्न मोती धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मन शांत रहता है कॉन्फिडेंस में वृद्धि होती है। मान सम्मान में वृद्धि होती है। लाइफ में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होते है। अतः कर्क लग्न में भी चन्द्रमा का रत्न मोती जरूर धारण कर सकते है।


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.