Date : 2022-04-14
कुंडली में कई प्रकार के राजयोग होते है जिनमे से एक राजयोग है महाभाग्य राजयोग। महाभाग्य राजयोग एक ऐसा राजयोग है जो स्त्री और पुरुष दोनों की कुंडली में अलग अलग तरह से बनता है अर्थात स्त्री और पुरुष दोनों की कुंडली में महाभाग्य राजयोग होने के अलग नियम होते है। इस ब्लॉग में आज हम स्त्री और पुरुष दोनों की कुंडली में महाभाग्य राजयोग बनाने वाले नियमो की चर्चा करेंगे और महाभाग्य राजयोग के क्या फल होते है उसकी भी चर्चा करेंगे।
पुरुष की कुंडली में महाभाग्य राजयोग के नियम
- पुरुष की कुंडली में लग्न में विषम राशि हो अर्थात मेष, सिंह, तुला और कुम्भ।
- पुरुष का जन्म दिन में हुआ हो।
- पुरुष की कुंडली में सूर्य विषम राशि में होना चाहिए।
- पुरुष की कुंडली में चन्द्रमा भी विषम राशि में होना चाहिए।
ये चार शर्ते अगर किसी पुरुष की कुंडली में पूरी होती है तो ऐसे पुरुषो की कुंडली में महाभाग्य राजयोग का निर्माण होगा।
स्त्री की कुंडली में महाभाग्य राजयोग के नियम
- स्त्री की कुंडली में लग्न में सम राशि हो अर्थात वृष, कर्क, कन्या, मकर, मीन।
- स्त्री का जन्म रात्रि में हुआ हो।
- स्त्री की कुंडली में सूर्य सम राशि में होना चाहिए।
- स्त्री की कुंडली में चन्द्रमा भी सम राशि में होना चाहिए।
ये चार शर्ते अगर किसी स्त्री की कुंडली में पूरी होती है तो ऐसी स्त्री की कुंडली में महाभाग्य राजयोग का निर्माण होगा।
महाभाग्य राजयोग के लाभ
- महाभाग्य राजयोग के कारण जातक को करियर में तरक्की प्राप्त होती है। ऐसा जातक करियर में उन्नति के शिखर पर पहुंच जाता है।
- महाभाग्य राजयोग के कारण जातक को मान, सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
- महाभाग्य राजयोग के कारण जातक समाज में अपना और परिवार का नाम रोशन करता है।
- महाभाग्य राजयोग के कारण जातक को सभी सुख सुविधाए प्राप्त होती है।
- महाभाग्य राजयोग के कारण जातक धन अच्छी मात्रा में अर्जित कर पाता है।
- महाभाग्य राजयोग के कारण जातक मकान और वेहिकल सुख भी प्राप्त करता है।
- महाभाग्य राजयोग के कारण जातक का चरित्र अच्छा होता है और जातक समाज के लिए एक आदर्श होता है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.