कुंडली मिलान में भकूट दोष क्या होता है। भकूट दोष के दुष्परिणाम क्या होते है। भकूट दोष के परिहार क्या होते है। भकूट दोष के उपाय क्या होते है।

Date : 2022-03-04

कुंडली मिलान में भकूट दोष क्या होता है। भकूट दोष के दुष्परिणाम क्या होते है। भकूट दोष के परिहार क्या होते है। भकूट दोष के उपाय क्या होते है।



भकूट दोष कुंडली मिलान में देखा जाता है ये राशि का समूह है। कुंडली मिलान में भकूट को 36 में से 7 अंक दिए गए है। कुंडली मिलान में भकूट का भी महत्व है। अगर लड़का और लड़की दोनों की कुंडली में भकूट दोष होता है तो शादी के बाद मैरिड लाइफ में समस्या रहती है। भकूट दोष तीन प्रकार के होते है। इस ब्लॉग में आप जान पाएंगे की कुंडली मिलान में भकूट दोष क्या होता है। भकूट दोष के दुष्परिणाम क्या होते है। भकूट दोष के परिहार क्या होते है। भकूट दोष के उपाय क्या होते है।

भकूट दोष

- भकूट दोष तीन प्रकार के होते है। पहला भकूट दोष जब लड़का और लड़की की कुंडली दोनों की राशि में नवम पंचम का अंतर होता है तो भकूट दोष बनता है।

- दूसरा भकूट दोष जब लड़का और लड़की दोनों की राशि में छह आठ का अंतर होता है तो षडाष्टक भकूट दोष बनता है।

- तीसरा भकूट दोष जब लड़का और लड़की की राशि में दो बारह का अंतर होता है तो द्विद्वादश भकूट दोष बनता है।


भकूट दोष के दुष्परिणाम

- नवम पंचम भकूट दोष में शादी के बाद संतान प्राप्ति में बाधा आती है। संतान प्राप्ति में देरी और रूकावट के योग बनते है। संतान होने के बाद संतान सम्बंधित समस्या भी रहती है।

- षडाष्टक भकूट दोष होने पर शादी के बाद पति पत्नी का स्वास्थ्य खराब रहता है दोनों को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या लगी रहती है। पति पत्नी को शारीरिक कष्ट रहते है। पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति भी रहती है मैरिड लाइफ अच्छी नहीं होती है।

- द्विद्वादश भकूट दोष होने पर शादी के बाद आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है। परिवार में धन सम्बंधित समस्या रहती है। पति पत्नी को निर्धनता का सामना करना पड़ता है।


भकूट दोष परिहार

- अगर लड़का और लड़की दोनों के राशि के मालिक एक ही हो तो भकूट दोष भंग हो जाता है भकूट दोष नहीं माना जाता है।

- अगर लड़का और लड़की दोनों के राशि के मालिक आपस में मित्र हो तो भी भकूट दोष भंग हो जाता है भकूट दोष नहीं माना जाता है।

- अगर लड़का और लड़की दोनों की राशि एक ही हो तो भी भकूट दोष भंग हो जाता है भकूट दोष नहीं माना जाता है।

- अगर लड़का और लड़की दोनों की राशि में मित्रता है तो भी भकूट दोष भंग हो जाता है भकूट दोष नहीं माना जाता है।


भकूट दोष के उपाय

- अगर लड़का और लड़की दोनों के कुंडली मिलान में भकूट दोष आ रहा है और शादी करनी जरूरी है तो लड़का और लड़की दोनों के लिए महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख की संख्या में जाप करवाना चाहिए। ये पूजा लड़का और लड़की दोनों के नाम और गोत्र से संकल्प करके की जाती है।

- प्रत्येक वीरवार व्रत करना भी लाभदायक रहता है।

- प्रत्येक वीरवार केले के पौधे का पूजन करे।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.