कुंडली में जाने केमद्रुम दोष के दुष्प्रभाव और उपाय

Date : 2021-02-17

कुंडली में जाने केमद्रुम दोष के दुष्प्रभाव और उपाय



कुंडली में कैसा बनता है केमद्रुम दोष

कुंडली में चन्द्रमा मन के कारक होते है। इसलिए मन को प्रसन्न रखने के लिए कुंडली में चन्द्रमा ग्रह का मजबूत होना आवश्यक होता है लेकिन यदि कुंडली में चन्द्रमा ग्रह पीड़ित होता है तो व्यक्ति का मन परेशान और अशांत रहता है। केमद्रुम दोष के कारण भी व्यक्ति का मन परेशान और अशांत रहता है। कुंडली में केमद्रुम दोष तब बनता है जब चद्रमा के आगे पीछे कोई ग्रह न बैठा हो। इस अवस्था में केमद्रुम दोष बनता है।


केमद्रुम दोष के दुष्प्रभाव

- केमद्रुम दोष के कारण मानसिक तनाव के योग बनते है।

- ऐसा जातक सदैव परेशान रहता है उसको कोई न कोई मानसिक परेशानी लगी रहती है।

- ऐसा जातक छोटी छोटी बातो पर चिंता करता है। मन उसका अशांत रहता है।

- ऐसे जातक के मन में अनजाना डर बना रहता है। ऐसे जातक के मन में कुछ बुरा होने का डर बना रहता है।

- केमद्रुम दोष के कारण डिप्रेशन होने के योग भी बनते है। केमद्रुम दोष से पीड़ित व्यक्ति को डिप्रेशन की समस्या होने की सम्भावना रहती है।

- केमद्रुम दोष के कारण कॉन्फिडेंस की कमी हो जाती है ऐसे जातक को लोगो से मिलने जुलने में भी असहज महसूस होता है।

- किसी न किसी बात को लेकर ऐसा जातक सदैव परेशान ही रहता है। उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं होती है।

- केमद्रुम दोष से पीड़ित व्यक्ति के मन में भय की स्थिति रहती है।

- केमद्रुम दोष उचाई पर पहुंचाकर वापस नीचे भी गिराता है। अर्थात केमद्रुम दोष व्यक्ति को सफल बनाकर जीवन में असफलता भी दिखाता है।

- ऐसे जातक के जीवन में दरिद्रता आने का भय रहता है। धन सम्बंधित समस्या के योग भी बन सकते है।


केमद्रुम दोष के उपाय

- जिस व्यक्ति की कुंडली में केमद्रुम दोष बनता है उस व्यक्ति को भगवान शंकर की पूजा प्रतिदिन करनी चाहिए।

- प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

- प्रतिदिन शाम के समय चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करना चाहिए ॐ सोम सोमाय नमः।

- प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध अवश्य चढ़ाना चाहिए।

- पूर्णमासी वाली शाम को शिव मंदिर में दूध या चावल का दान करना चाहिए।

- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। रुद्राक्ष की माला पहनें।

- केमद्रुम दोष में किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह पर मोती रत्न धरना करना भी बेहद फायदेमंद रहता है।


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.