कुंडली में बृहस्पति ग्रह को कैसे मजबूत करे

Date : 2022-02-07

कुंडली में बृहस्पति ग्रह को कैसे मजबूत करे

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए, आइये निम्न लिखित तथ्यों द्वारा जानते है।

१ बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए बृहस्पति का रत्न पुखराज धारण करना चाहिए लेकिन पुखराज धारण करने से पहले किसी श्रेष्ठ ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले। बिना कुंडली की जाँच किये पुखराज धारण करने से नुकसान भी हो सकता है इसलिए अपने बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी के सलाह पर ही पुखराज धारण करे।

२ बृहस्पति को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वीरवार विष्णु भगवान का व्रत भी किया जाता है व्रत के प्रभाव से भी बृहस्पति के दुष्प्रभाव समाप्त होते है और बृहस्पति अपने शुभ फल प्रदान करते है।

३ बृहस्पति को मजबूत करने के लिए वीरवार के दिन पिले वस्त्र भी पहने जाते है वीरवार के दिन पिले रंग के वस्त्र पहनने से भी बृहस्पति ग्रह शुभ फल प्रदान करते है।

४ बृहस्पति को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वीरवार पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करे।

५ बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए केले के पौधे की जड़ को पिले कपड़े में अपनी हाथ की बाजू में धारण करे। इससे भी बृहस्पति के शुभ फल में वृद्धि होती है।

६ बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए अपने मस्तक पर प्रतिदिन सुबह हल्दी या केसर के तिलक लगाए।

७ बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः।

८ बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए अपने भोजन में बेसन का प्रयोग करना चाहिए विशषकर वीरवार के दिन बेसन से बना भोजन खाना चाहिए। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

९ बृहस्पति ग्रह के लिए २१ वीरवार पिली वस्तुओ का दान करे।

१० बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वीरवार केले के पौधे का पूजन करना भी श्रेष्ठकर माना जाता है इससे भी बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.