कुंडली के ग्यारवे स्थान में केमद्रुम दोष के क्या फल होते है और केमद्रुम दोष को समाप्त करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

Date : 2022-04-26

कुंडली के ग्यारवे स्थान में केमद्रुम दोष के क्या फल होते है और केमद्रुम दोष को समाप्त करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।




- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण इनकम में कमी रहती है। अच्छी इनकम होने में रूकावट रहती है। धन लाभ में कमी रहती है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण इनकम का फ्लो रुक जाता है। इनकम में बाधा आती है। इसलिए ग्यारवे स्थान में केमद्रुम दोष का होना अच्छा नहीं है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण पिता की भी आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है। पिता के पास धन संचय होने में समस्या रहती है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण हायर एजुकेशन में रूकावट आती है। पढ़ाई में बाधा आती है। पढ़ाई कंसन्ट्रेशन में कमी रहती है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण मित्रो से वाद विवाद और मतभेद के योग बनते है। मित्रो से लड़ाई झगड़े के योग बनते है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण बड़े भाई बहन की आयु में काफी डिफरेंस होता है या बड़े भाई बहन से पूर्ण रूप से सपोर्ट प्राप्त नहीं होता है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण लव अफेयर में सफलता प्राप्त नहीं होती है। लव अफेयर टूटने के योग बन जाते है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण प्लानिंग सफल नहीं होती है। ऐसा व्यक्ति जो भी प्लान बनाता है वो सफल नहीं होता है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण संतान सुख देर से प्राप्त होता है। संतान सुख प्राप्त होने में देरी और रूकावट के योग बनते है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण पुत्री संतान के योग बनते है। पुत्री सुख प्राप्त होने के योग बनते है।

- कुंडली के ग्यारवे स्थान में चन्द्रमा के केमद्रुम दोष से पीड़ित होने के कारण संतान की तरफ से मन परेशान रहता है। संतान के कारण मानसिक तनाव रहता है। धन सम्बंधित समस्या के कारण भी मानसिक तनाव रहता है।


केमद्रुम दोष के दुष्प्रभाव से बचने के लिए

- केमद्रुम दोष से बचने के लिए चन्द्रमा ग्रह को मजबूत करना चाहिए इसके लिए प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ सोम सोमाय नमः।

- प्रत्येक सोमवार शंकर भगवान का व्रत करे।

- प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए।

- प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाए।

- ज्योतिषी की सलाह पर चन्द्रमा ग्रह को मजबूत करने के लिए मोती रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहता है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए गले में चांदी की चैन भी धारण कर सकते है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए सबसे छोटी ऊँगली में चांदी का छल्ला भी धारण कर सकते है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए दो मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है।

- पूर्णमासी वाली शाम को शिव मंदिर में दूध या चावल का दान करना चाहिए।

- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। रुद्राक्ष की माला पहनें।

 

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.