कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष के क्या फल होते है और केमद्रुम दोष को समाप्त करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए

Date : 2022-04-14

कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष के क्या फल होते है और केमद्रुम दोष को समाप्त करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए




- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर प्रॉपर्टी से जुडी समस्या होती है। प्रॉपर्टी बनने में देरी और रूकावट के योग बनते है।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर प्रॉपर्टी बिकने के योग बनते है। इसलिए चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होना अच्छा नहीं होता है।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर माता को कष्ट के योग बनते है। माता का स्वास्थ्य कमजोर रहता है। माता को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या लगी रहती है।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर माता से मतभेद के योग बनते है। माता से वैचारिक मतभेद लगे रहते है। माता से रिलेशन ज्यादा अच्छे नहीं होते है।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर कोल्ड, कफ, चेस्ट इन्फेक्शन जैसी समस्या की सम्भावना रहती है। स्वास्थ्य कमजोर रहता है।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर मन परेशान और उदास रहता है। ऐसे व्यक्ति का मन अशांत रहता है। किसी भी काम में उसका मन नहीं लगता है।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर डिप्रेशन की समस्या होने की सम्भावना रहती है। एंग्जायटी की समस्या होने की सम्भावना रहती है।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर कार्य क्षेत्र में भी परेशानी आने के योग बनते है क्योकि केमद्रुम दोष से पीड़ित चन्द्रमा की दृष्टि करियर के स्थान पर रहेगी। इसके कारण करियर में स्थिरता और तरक्की प्राप्त होने में रूकावट रहेगी। मेहनत के अनुसार कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होने में रूकावट रहेगी।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर जन्म स्थान छूटने के योग बनते है। जन्म स्थान से दूर ही सफलता प्राप्त होने के योग बनते है।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर जन्म स्थान से दूर ही अपना स्वयं का मकान बनने के योग बनते है।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर मान सम्मान पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता है। मेहनत के अनुसार कर्मो का फल प्राप्त नहीं होता है।

- कुंडली के चौथे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर वेहिकल सुख प्राप्त होने में रूकावट रहती है। नई कार का सुख प्राप्त होने में रूकावट रहती है।


केमद्रुम दोष के दुष्प्रभाव से बचने के लिए

- केमद्रुम दोष से बचने के लिए चन्द्रमा ग्रह को मजबूत करना चाहिए इसके लिए प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ सोम सोमाय नमः।

- प्रत्येक सोमवार शंकर भगवान का व्रत करे।

- प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए।

- प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाए।

- ज्योतिषी की सलाह पर चन्द्रमा ग्रह को मजबूत करने के लिए मोती रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहता है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए गले में चांदी की चैन भी धारण कर सकते है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए सबसे छोटी ऊँगली में चांदी का छल्ला भी धारण कर सकते है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए दो मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है।

- पूर्णमासी वाली शाम को शिव मंदिर में दूध या चावल का दान करना चाहिए।

- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। रुद्राक्ष की माला पहनें।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.