केतु की महादशा या अन्तर्दशा से बचने के लिए और केतु की शांति के लिए करे ये उपाय

Date : 2022-03-07

केतु की महादशा या अन्तर्दशा से बचने के लिए और केतु की शांति के लिए करे ये उपाय



ज्योतिष में केतु एक पाप ग्रह माना जाता है अगर कुंडली में केतु अशुभ है तो केतु की महादशा में जातक को नकारात्मक प्रभाव प्राप्त होते है। अगर आपकी कुंडली में केतु अशुभ है तो केतु की महादशा या अन्तर्दशा में धन सम्बंधित समस्या, करियर में समस्या, पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। केतु की महादशा या अन्तर्दशा में केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए।


केतु की शांति के उपाय

- केतु की शांति के लिए प्रत्येक बुधवार कुत्ते को दूध ब्रेड खिलाए।

- केतु की शांति के लिए प्रतिदिन सुबह गणेश भगवान की पूजा करे। इससे भी केतु आपका अपनी महादशा या अन्तर्दशा में कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

- केतु की शांति के लिए काले तीन भी दान करने से लाभ होता है और केतु की शांति होती है।

- गणेश द्वादश नाम स्‍त्रोत का पाठ करने से केतु शांत होता है।

- गणेश जी के मंत्र का प्रतिदिन सुबह 108 बार जाप करने से भी केतु की शांति होती है ॐ गं गणपतये नमो नमः इस मंत्र का प्रतिदिन सुबह के समय जाप करे।

- केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए भैरवजी की पूजा करें। इससे भी केतु की शांति होती है।

- केतु की शांति के लिए केतु के बीज मंत्र का जाप भी शाम के समय करना चाहिए। केतु का बीज मंत्र है : ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः। इस मंत्र का प्रतिदिन शाम के समय 108 बार जाप करे।

- काले रंग की गाय का दान करने से केतु ग्रह के संकट के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। इसलिए केतु की महादशा या अन्तर्दशा में अगर आपमें समर्थ है तो आप काले रंग की गाय दान कर सकते है।

- केतु की महादशा या अन्तर्दशा में लोहा, तिल, तेल, सतनाज, नारियल, उड़द आदि का दान करने से केतु ग्रह की शांति होती है।

- केतु की महादशा या अन्तर्दशा के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए। इससे भी केतु के दुष्प्रभाव समाप्त होते है।

- काली गाय को चारा खिलाए और काली गाय की सेवा करे इससे भी केतु की महादशा में केतु के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।

- केतु की महादशा में दुष्प्रभाव से बचने के लिए रविवार के दिन किसी विकलांग व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए।

- केतु शांति के लिए दो रंग का कंबल किसी गरीब को दान करें।

- केतु की शांति के लिए नीम का एक वृक्ष अपने हाथ से लगाना चाहिए।

- केतु की शांति के लिए और केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए काले कुत्ते को भोजन खिलाए या काला कुत्ता पाले।

- केतु की शांति के लिए केतु द्वादश नाम का प्रतिदिन पाठ करते रहना चाहिए।

- केतु की शांति के लिए मंदिर के बाहर बैठे हुए भिखारियों भोजन खिलाए और अपनी इच्छानुसार दान दें।

- केतु की शांति के लिए मछलियों एवं चीटियों को आटा खिलाएं।

 

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.