Date : 2022-03-24
धन प्रत्येक मनुष्य के जीवन में अतिआवश्यक होता है। बिना धन के मनुष्य के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। मनुष्य को प्रतिदिन धन की आवश्यकता होती है। इस युग में प्रत्येक मनुष्य अच्छी लाइफ जीना चाहता है प्रत्येक व्यक्ति सभी सुख सुविधाओं को भोगना चाहता है लेकिन धन की कमी के कारण आधुनिक युग की सभी सुविधाए प्रत्येक मनुष्य को प्राप्त नहीं हो पाती है। धन सम्बंधित समस्या को समाप्त करने के लिए और धन प्राप्ति के लिए कुंडली के अनुसार उपाय भी किये जाते है इस ब्लॉग में आज हम उन ग्रहो के उपायों की चर्चा करेंगे जो धन प्रदायक होते है।
- शुक्र धन के कारक होते है इसलिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह पर शुक्र का रत्न ओपल धारण करे।
- शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार व्रत करे। माता लक्ष्मी का व्रत प्रत्येक शुक्रवार करे।
- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः।
- बुध ग्रह भी धन के कारक होते है इसलिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह पर बुध का रत्न पन्ना धारण करे।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बुधवार गणेश भगवान का व्रत करे। गणेश भगवान व्रत करने से धन प्राप्ति के योग बनते है।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह बुध के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ बुं बुधाय नमः।
- धन के साथ साथ मान सम्मान भी आवश्यक होता है इसलिए मान सम्मान में वृद्धि के लिए मान सम्मान के कारक सूर्य को भी मजबूत करे इसके लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।
- कर्म के बिना धन कमाना संभव नहीं है इसलिए धन प्राप्ति के लिए कर्म के कारक शनि ग्रह को भी मजबूत करना आवश्यक है शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन शाम को सरसो के तेल का दीपक जलाकर उसके सामने नीले कपड़े के आसन पर बैठकर शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।
- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।
- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जरूर जलाए।
- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पक्षियों को सतनाज अवश्य खिलाए। प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाने से भी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन प्राप्ति के योग बनते है। आर्थिक समस्या समाप्त हो जाती है।
- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए और धन प्राप्ति के लिए प्रतिदिन सुबह श्रीसूक्त का पाठ भी करे। इससे भी आर्थिक समस्या समाप्त हो जाती है और धन प्राप्ति के योग बनते है।
- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए और धन प्राप्ति के लिए प्रतिदिन सुबह श्री लक्ष्मीसूक्त का पाठ भी करे। इससे भी आर्थिक समस्या समाप्त हो जाती है और धन प्राप्ति के योग बनते है।
- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए और धन प्राप्ति के लिए प्रतिदिन सुबह कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी करे। इससे भी आर्थिक समस्या समाप्त हो जाती है और धन प्राप्ति के योग बनते है।
- आर्थिक समस्या दुसरो की बुराई या चुगली या नशे के कारण भी हो जाती है क्योकि कुंडली में दूसरा स्थान धन का होता है और वाणी का होता है और खाने पीने का होता है इसलिए वाणी का गलत प्रयोग और नशा करने से भी दूसरा स्थान पीड़ित हो जाता है जिसके कारण धन सम्बंधित समस्या उत्पन्न हो जाती है इसलिए किसी की बुराई या चुगली न करे और न ही नशा करे।
- आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए और धन प्राप्ति के लिए प्रत्येक सुबह गाय को रोटी खिलाए।
- आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए और धन प्राप्ति के लिए प्रतिदिन कुत्ते को भोजन खिलाए।
- आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए और धन प्राप्ति के लिए भिखारियों को भी भोजन खिलाए। इससे भी आर्थिक समस्या समाप्त होती है।
- प्रतिदिन सुबह स्वच्छ कपड़े पहले और परफ्यूम या इत्र का प्रयोग प्रतिदिन करे। इससे भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है और धन प्राप्ति के योग बनते है।
- घर के अंदर ईशान कोण में गंदगी न होने दें क्योकि ये दिशा देवी देवताओ की मानी जाती है इसलिए इसे हमेशा स्वच्छ रखे।
- घर की झाड़ू पर कभी भी पैर न लगाए इसलिए घर में झाड़ू को ऐसी जगह रखे जहाँ किसी किसी का पैर न लगे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.