जाने चैत्र नवरात्रि कब है और घटस्थापना मुहूर्त और नवरात्रि में कभी न करे ये अशुभ कार्य

Date : 2022-03-22

जाने चैत्र नवरात्रि कब है और घटस्थापना मुहूर्त और नवरात्रि में कभी न करे ये अशुभ कार्य



चैत्र नवरात्रि की शुरुवात

चैत्र नवरात्रि 2 अप्रेल 2022 से शुरू होगी और 11 अप्रेल 2022 तक चलेंगी। घटस्थापना का मुहूर्त 2 अप्रेल 2022 शनिवार को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। चैत्र नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा की जाती है और इस पूजा से माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनोकामना पूरी होती है। लेकिन नवरात्रि में कुछ ऐसे कार्य है जिन्हे करने से बचना चाहिए नहीं तो घर में परेशानियां और गरीबी आने की सम्भावना बन जाती है इस ब्लॉग में आज हम उन्ही कार्यो की चर्चा करेंगे जो नवरात्रि में कभी भी नहीं करने चाहिए और नवरात्रि में उन्हें करने से बचना चाहिए।

नाखून काटना

ऐसा माना जाता है की नवरात्री के नो दिनों में नाख़ून नहीं काटने चाहिए। अगर आप ऐसा करते है और अपने नाख़ून नवरात्रि के नो दिनों के दौरान काटते है तो इस कार्य से देवी देवता क्रोधित होते है और आपको उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नवरात्रि के दिनों में नाख़ून नहीं काटने चाहिए।

शराब नहीं पीनी चाहिए।

ऐसा माना जाता है की नवरात्री के नो दिनों में शराब भी नहीं पीनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते है और नवरात्रि के नो दिनों के दौरान शराब पीते है तो इस कार्य से देवी देवता क्रोधित होते है और आपको उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर में परेशानी और धन सम्बंधित समस्या आ सकती है और शुभ कार्यो में रूकावट आ सकती है इसलिए नवरात्री के दौरान शराब न पीये।

नॉनवेज न खाए।

नवरात्री के दिनों में घर में नॉन वेज भी नहीं बनाना चाहिए और न ही घर के किसी सदस्य को घर में या बाहर नॉन वेज नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से भी घर में गरीबी प्रवेश कर सकती है और देवी देवता रुष्ट हो सकते है इसलिए नवरात्री के दिनों में नॉन वेज न खाए।

बाल न कटवाए।

ऐसा माना जाता है की नवरात्रि के दिनों में बाल भी नहीं कटवाने चाहिए और शिविंग भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी देवता रुष्ट हो सकते है और आपको उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है और आपके शुभ कार्यो में रूकावट आ सकती है धन सम्बंधित समस्या परिवार में आ सकती है इसलिए नवरात्री के दिनों में बाल नहीं कटवाने चाहिए।

लहसून प्याज़ न खाए।

नवरात्रि के दिनों में लहसून प्याज भी नहीं खाना चाहिए क्योकि लहसून और प्याज तामसिक भोजन की श्रेणी में आते है इसलिए नवरात्री के दिनों में घर में लहसून प्याज का प्रयोग भोजन में नहीं करना चाहिए और न ही घर के किसी सदस्य को लहसून प्याज़ खाना चाहिए। इससे भी देवी देवता रुष्ट और क्रोधित हो सकते है और आपके घर परिवार में धन संबधित समस्या आ सकती है और आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते है।

झूठ और अपशब्द न बोले।

नवरात्री के दिनों में झूठ बोलने से भी बचना चाहिए और किसी को गलत और अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। ऐसा करने से भी देव देवता रुष्ट और क्रोधित हो सकते है और आपके घर परिवार में धन संबधित समस्या आ सकती है और आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते है।


नवरात्री में क्या दान करे।

- नवरात्री में गरीबो को भोजन खिलाए।

- नवरात्री में छोटी कन्याओ को लाल चूड़ियां दान करे।

- नवरात्री के दिनों में छोटी कन्याओ को कपड़े भी दान करने से बहुत लाभ प्राप्त होता है।

- नवरात्री के दिनों में केले दान करने से भी बहुत लाभ प्राप्त होता है।

- नवरात्री में मेहँदी बांटना भी शुभ होता है।

- नवरात्री के दिनों में किताबे दान करे।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.