Date : 2022-02-06
फरवरी में मेष राशि के जातक को पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में भी परेशानी की स्थिति बनेगी। मेहनत के अनुसार कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने में रूकावट रहेगी। कार्य स्थल पर अपने किये हुए कार्यो का क्रेडिट पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा। लव अफेयर में भी समस्या की स्थिति बनेगी। स्टूडेंट को पढ़ाई में परेशानी आएगी।
फरवरी में वृष राशि के जातक को मैरिड लाइफ में परेशानी रहेगी। वृष राशि के जातक को क्रोध अधिक आएगा। मन में क्रोध की स्थिति उत्पन्न होगी। छोटी यात्रा के योग बनेंगे। यूरिन इन्फेक्शन, पाइल्स जैसी समस्या हो सकती है। खर्चे अधिक होंगे। स्टूडेंट को पढ़ाई में लाभ प्राप्त होगा। जो जातक पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे है उनके लिए फरवरी का महीना बिज़नेस के लिए अच्छा नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकते है।
फरवरी में मिथुन राशि के जातक के लिए लव अफेयर के योग बनेंगे। लेकिन उनको पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। व्यापारियों को पार्टनरशिप में बिज़नेस करने पर परेशानी आएगी। अपने पार्टनर के साथ वाद विवाद और झगड़े के योग बनेंगे। मैरिड लाइफ में भी परेशानी रहेगी। जीवन साथी के साथ मतभेद के योग बनेंगे। जीवन साथ का स्वास्थ्य खराब रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातक को कॉम्पिटिशन में सफलता प्राप्त होने में रूकावट रहेगी।
फरवरी के महीने में कर्क राशि के जातक के लिए मैरिड लाइफ में परेशानी की स्थिति रहेगी। जो शादी करने के प्रयास कर रहे है उनकी शादी में देरी होगी। अच्छे रिश्ते मिलने में रूकावट रहेगी। पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे है जातको को बिज़नेस में परेशानी रहेगी। स्टूडेंट जो हायर एजुकेशन के लिए प्रयास कर रहे है उनको टेक्निकल फील्ड में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। पेट, यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या की सम्भावना रहेगी।
फरवरी में सिंह राशि के जातक के लिए कार्य क्षेत्र में परेशानी की स्थिति रहेगी। जन्म स्थान छूटने के योग बनेंगे। जो लोग स्थान परिवर्तन के प्रयास कर रहे है उनको इस महीने में स्थान परिवर्तन करने में सफलता प्राप्त होगी। सिंह राशि वालो को फरवरी के महीने में क्रोध अधिक आएगा। लव अफेयर के योग बनेंगे और जो लव मैरिज के प्रयास कर रहे है उनको लव मैरिज करने में सफलता प्राप्त होने के योग बनेगे। खर्चे अधिक होंगे। विदेश से लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। जो जातक विदेश जाने के प्रयास कर रहे है उनको इस महीने में विदेश जाने में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने पर नुकसान होने के योग बनेंगे।
फरवरी में कन्या राशि के जातक के लिए कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। जॉब चेंज करने के योग बनेंगे। पड़ोसियों से वाद विवाद हो सकते है। पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित समस्या हो सकती है। मेडिकल फील्ड में पढ़ाई कर रहे है स्टूडेंट को लाभ प्राप्त होगा। पढ़ाई में सफलता के योग बनेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। भाग्य में रूकावट रहेगी। मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होगा।
फरवरी में तुला राशि के जातक के लिए करियर में परेशानी की स्थिति रहेगी। नौकरी में स्थिरता और तरक्की प्राप्त होने में रूकावट रहेगी। नौकरी छूटने की सम्भावना रहेगी। करियर में स्थिरता प्राप्त होने में रूकावट रहेगी। कोल्ड, कफ जैसी समस्या की सम्भावना रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। खर्चे अधिक होंगे। दांतो और आँखों में समस्या हो सकती है। कब्ज और पाइल्स जैसी समस्या की सम्भावना रहेगी।
फरवरी में वृश्चिक राशि के जातक लिए कार्य क्षेत्र में परेशानी की स्थिति रहेगी। कार्य स्थल पर वाद विवाद के योग बनेंगे। क्रोध उनको अधिक आएगा। मैरिड लाइफ और पार्टनरशिप में परेशानी रहेगी। वाद विवाद के योग बन सकते है। खर्चे अधिक होंगे। पढ़ाई में लाभ होगा। हायर एजुकेशन के योग बनेगे। लेकिन थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी बनने के योग बनेंगे।
फरवरी में धनु राशि के जातक के लिए स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या की सम्भावना बन सकती है। खर्चे भी अधिक हो सकते है कर्ज की सम्भावना बन सकती है इसलिए जो जातक कर्ज लेने के प्रयास कर रहे है उनको कर्ज से लेने से बचना चाहिए। लव अफेयर में भी समस्या के योग बनेंगे। लव अफेयर में वाद विवाद और झगड़े की स्थिति रहेगी। कार्य क्षेत्र में परेशानी की स्थिति रहेगी। कान में परेशानी हो सकती है।
फरवरी में मकर राशि के जातक के लिए वाद विवाद और कर्ज की स्थिति बन सकती है। स्थान परिवर्तन के योग बन सकते है विदेश से लाभ होने के योग बनेंगे। विदेश से जुडी कंपनी या मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब प्राप्त होने के योग बनेंगे। पति पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है पार्टनरशिप में भी परेशानी के योग बनेंगे। स्टूडेंट को पढ़ाई में परेशानी रहेगी। मित्रो से लड़ाई झगड़े हो सकते है।
फरवरी में कुम्भ राशि के जातक के लिए धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आएगा। धन संचय होगा। मैरिड लाइफ में परेशानी रहेगी। जो लोग शादी के प्रयास कर रहे है उनको अच्छा रिश्ता मिलने में देरी होगी। नया बिज़नेस शुरू करने के योग बनेंगे। बिज़नेस में लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में समस्या आएगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा वाद विवाद हो सकता है।
फरवरी में मीन राशि के जातक के लिए करियर में परेशानी उत्पन्न हो सकती है नौकरी में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। स्टूडेंट को पढ़ाई में लाभ होगा। हायर एजुकेशन में सफलता प्राप्त होगी। लव अफेयर के लिए भी समय अच्छा है। लव मैरिज के लिए प्रयास कर रहे जातको को लव मैरिज करने में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य में रूकावट रहेगी। मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होगी।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.