भाग्यशाली स्त्री के लक्षण क्या होते है

Date : 2024-01-06

भाग्यशाली स्त्री के लक्षण क्या होते है



स्त्री परिवार को संभालने वाली होती है इसलिए स्त्रियों का भाग्यशाली होना भी बहुत जरूरी है। भाग्यशाली स्त्रियों के कारक घर परिवार में तरक्की होती है और घर में कभी भी किसी चीज़ की कमी नहीं होती है। जिस घर में भाग्यशाली स्त्री होती है वो परिवार बहुत तरक्की करता है उस परिवार में धन धान्य की कमी नहीं होती है। भाग्यशाली स्त्री अपने पति और बच्चो के लिए बहुत शुभ होती है ऐसी स्त्री के भाग्य से पति और बच्चे भी सही रास्ते पर रहते है और अपने जीवन में तरक्की प्राप्त करते है। इस ब्लॉग में आज चर्चा करेंगे की भाग्यशाली स्त्री के कौन से शारीरिक लक्षण होते है।


भाग्यशाली स्त्री के लक्षण

* अगर किसी स्त्री की बड़ी बड़ी आँखे, लम्बी उँगलियाँ और चमकदार नाख़ून है तो वो स्त्री भाग्यशाली होती है ऐसी स्त्रियां घर में हो तो घर परिवार की तरक्की होती है। ऐसी स्त्री अपने परिवार के कर्तव्यों का पालन करती है ऐसी स्त्री का चरित्र अच्छा होता है। ऐसी स्त्री को प्रत्येक सुख प्राप्त होते है और अच्छे घर में शादी होती है इनके पति और बच्चे भी तरक्की करते है

* अगर किसी स्त्री के लम्बे बाल, लम्बे कान और चौड़ा माथा है तो तो वो स्त्री भाग्यशाली होती है ऐसी स्त्रियां घर में हो तो घर परिवार की तरक्की होती है। ऐसी स्त्री को अच्छी शिक्षा भी प्राप्त होती है और ऐसी स्त्री करियर में भी तरक्की प्राप्त करती है। ऐसी स्त्री को प्रत्येक सुख प्राप्त होते है ऐसी स्त्री को समाज में सम्मान प्राप्त होता है और ऐसी स्त्री भी बड़े बुजुर्गो का सम्मान करती है।

* अगर किसी स्त्री के पैर के तलवो में गज रेखा होती है और त्रिशूल का निशान होता है तो वो स्त्री भी बहुत भाग्यशाली होती है ऐसी स्त्रियां घर में हो तो घर परिवार की तरक्की होती है। ऐसी स्त्री को अच्छी शिक्षा भी प्राप्त होती है और ऐसी स्त्री करियर में भी तरक्की प्राप्त करती है। ऐसी स्त्री धार्मिक होती है और ऐसी स्त्री परिवार में सबको अच्छे संस्कार देती है।

* अगर किसी स्त्री के गुलाबी रंग के होठ होते है तो ऐसी स्त्री भी भाग्यशाली होती है ऐसी स्त्री को घर में प्रत्येक सुख सुविधाए प्राप्त होती है और ऐसी स्त्री के भाग्य से इनके परिवार भी तरक्की करते है। परिवार के लिए ऐसी स्त्री शुभ होती है। ऐसी स्त्री को पारिवारिक सुख अच्छा प्राप्त होता है। ऐसी स्त्री बहुत भाग्यशाली होती है।

* जिस स्त्री के नाक और होठो के नीचे तिल होना वो बहुत भाग्यशाली होती है। उस स्त्री के भाग्य से परिवार में सदैव धन की बरकत होती है और ऐसी स्त्री की शादी जिस भी घर में होती है उस घर में भी सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है और वहां भी धन की बरकत होने लगती है। वो परिवार भी तरक्की करता है।

* जिस स्त्री के दांत सुंदर और बहुत सफेद होते है ऐसी स्त्रियां बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। ऐसी स्त्रियां जीवनसाथी के लिए शुभ होती हैं। ऐसी स्त्री के जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती। ये घर परिवार के लोगों के सुखों में वृद्धि करने वाली होती हैं। ऐसी स्त्री के परिवार में होने से परिवार में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.