भगवान की आरती करने के नियम और फायदे

Date : 2023-12-11

भगवान की आरती करने के नियम और फायदे



हिन्दू धर्म में भगवान की आरती का बहुत महत्व होता है। प्रत्येक हिन्दू घरो में सुबह और शाम आरती होती है। घर में सुबह शाम आरती करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। घर में नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर में धन की बरकत होती है। इसलिए प्रत्येक हिन्दू घरो में आरती करनी चाहिए। लेकिन कुछ लोगो को आरती के नियम ठीक प्रकार से पता नहीं होते है और कुछ लोग गलत आरती करते है। जिसके कारण लोगो को आरती के शुभ फल प्राप्त नहीं हो पाते है। इस ब्लॉग में आज चर्चा करेंगे की आरती के नियम क्या होते है।


आरती के नियम

* भगवान की आरती हमेशा एक ही स्थान पर खड़े होकर करनी चाहिए।

* आरती करते समय हमेशा थोड़ा झुककर आरती करें और आरती को चार बार भगवान के चरणों में, दो बार नाभि पर, एक बार मुखमण्डल पर और सात बार सभी अंगों पर उतारे। इस तरह के 14 बार आरती घुमाने से चौदह भुवन जो भगवान में समाए हैं उन तक आपका प्रणाम पहुंचता है।

* स्कंद पुराण में भी आरती के नियम बताए गए है। स्कन्द पुराण के अनुसार यदि कोई व्यक्ति मंत्र नहीं जानता और पूजा की संपूर्ण विधि नहीं जानता। लेकिन भगवान की हो रही आरती और पूजा में श्रद्धापूर्वक शामिल होकर आरती करता है तो उसकी पूजा स्वीकार हो जाती है।

* शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु द्वारा कहा गया है कि जो व्यक्ति घी के दीपक से आरती करता है। उसे कोटि कल्पों तक स्वर्गलोक में स्थान प्राप्त होता है। कपूर से आरती करने पर व्यक्ति को अनंत में प्रवेश मिलता है।

* जो व्यक्ति पूजा में होने वाली आरती के दर्शन करता है। उसे परमपद की प्राप्ति होती है। ऐसे में पूजा बाद आरती करते वक्त विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।


आरती के फायदे

* घर में सुबह शाम भगवान की आरती करने से परिवार में सुख शांति स्थापित होती है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है।

* घर में सुबह शाम भगवान की आरती करने से घर में धन की बरकत होती है। धन आने के योग बनते है। आर्थिक उन्नति होती है।

* घर में सुबह शाम भगवान की आरती करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है।

* घर में सुबह शाम भगवान की आरती करने से परिवार के सदस्यों में आपस में प्रेम होता है। परिवार का संचालन अच्छे से होता है।

* घर में सुबह शाम भगवान की आरती करने से व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की करता है और व्यक्ति के सभी कार्य सहज में ही संपन्न हो जाते है।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.