Date : 2022-04-14
बैसाखी क्यों मनाई जाती है और बैसाखी का महत्व
- इस दिन फसल पक जाती है और फसलों की कटाई होती है और फसल कटकर घर आती है इसी की ख़ुशी में बैसाखी मनाई जाती है।
- बैसाखी पारम्परिक रूप से प्रत्येक वर्ष 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है।
- बैसाखी मानाने का धार्मिक महत्व भी होता है क्योकि सिखों के10वें गुरु गोविन्द सिंह जी ने बैसाखी के अवसर पर 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ बनाया था। इसलिए भी सिख समुदाय के लिए बैसाखी का विशेष महत्व है।
- बैसाखी को सुख और समृद्धि का त्यौहार भी माना जाता है क्योकि इस दिन फसल कटकर घर आती है इसकी ख़ुशी में लोग भगवान और प्रकृति का धन्यवाद भी करते है।
- इस दिन लोग अनाज की पूजा भी करते है। क्योकि अनाज फसल के रूप में कटकर घर आता है। जिसकी ख़ुशी में लोग अनाज की पूजा करते है।
- इस महीने में रबी की फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो जाती हैं और उनकी कटाई भी शुरू हो जाती है।
कैसे मनाई जाती है बैसाखी
- सिख समुदाय बैसाखी के दिन गुरुद्धारे को सजाते है। सिख समुदाय के लोग इस दिन गुरु वाणी सुनते है।
- घर में लोग मीठे पकवान भी इस दिन बनाते है।
- इस दिन गुरुद्धारे में लंगर भी होते है।
- फिर शाम को घर के बहार लड़कियां जलाते है और गीत गाते और सिख लोग भांगड़ा करते है और अपनी खुशियां मनाते है।
- लोग एक दूसरे के गले लगकर एक दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाए देते है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.