Date : 2022-04-26
अक्षय तृतीया 2022
3 मई 2022 को अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया का त्योहार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। अक्षय तृतीया पर विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा करने धन की प्राप्ति होती है और मनोकामना पूर्ण होती है इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना करना बहुत शुभ होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया खरीदारी करने के लिए बहुत शुभ दिन होता है। इस दिन पुरे दिन ही शुभ मुहूर्त होता है अतः आप इस दिन किसी भी समय कोई भी वस्तु, वेहिकल या प्रॉपर्टी खरीद सकते है।
अक्षय तृतीया का महत्व
प्राचीन हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी करना बहुत शुभ होता है विशेषकर सोने चांदी के आभूषण खरीदना बहुत शुभ होता है। इस दिन सोना चांदी खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया के दिन शुभ कार्य, दान, स्नान, पूजा और तपस्या करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन वाहन, मकान आदि भी खरीद सकते है। ये दिन वाहन और मकान खरीदने के लिए भी बहुत ही शुभ होता है।
अक्षय तृतीया से जुडी अन्य महत्वपूर्ण घटनाए
- मान्यता है की इस दिन ब्रह्माजी के पुत्र अक्षय कुमार का जन्म हुआ था।
- अक्षय तृतीया के पावन दिन को माता अन्नपूर्णा का भी जन्म हुआ था।
- माँ गंगा का धरती पर अवतरण भी आज ही के दिन हुआ था।
- जगन्नाथ यात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ के सभी रथों को निर्माण कार्य भी आज से ही प्रारम्भ होता है।
- इस दिन सुदामा भी भगवान श्री कृष्ण से मिलने पहुंचे थे।
- इस दिन महाभारत की लड़ाई भी समाप्त हुई थी।
- अक्षय तृतीया के दिन आदि शंकराचार्य ने कनक धारा स्तोत्र की रचना की थी।
- बद्री नारायण के कपाट भी आज ही के दिन खोले जाते है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.