2023 singh rashi ka rashifal : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल

Date : 2022-12-21

2023 singh rashi ka rashifal : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल

 

2023 में ग्रह और नक्षत्र का परिवर्तन सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा। सिंह राशि के करियर, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, परिवार, शिक्षा, धन, प्रेम सम्बन्धो के लिए 2023 कैसा रहेगा। सिंह राशि से सम्बंधित इन सभी विषयो पर इस ब्लॉग में विस्तार से चर्चा करेंगे।

 

करियर

सिंह राशि के लिए 2023 करियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालो को विदेश से लाभ होगा। विदेश से जुडी कंपनी या मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करने के योग बनेंगे। इसलिए जो सिंह राशि वाले विदेश जाने के प्रयास कर रहे है या विदेश से जुडी कंपनी में जॉब तलाश कर रहे है उनको 2023 में सफलता प्राप्त होगी।

 

धन

सिंह राशि वालो के पास 2023 में धन आएगा और धन संचय भी होगा। क्योकि बृहस्पति आठवे स्थान से ट्रांजिट कर रहे है और बृहस्पति की दृष्टि धन स्थान पर है इसके कारण धन आएगा और धन संचय भी होगा। आर्थिक स्थिति सिंह राशि वालो की मजबूत होगी। व्यर्थ के खर्चे नहीं होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा।

 

स्वास्थ्य

सिंह राशि वालो का स्वास्थ्य भी 2023 में अच्छा रहेगा। क्योकि रोग स्थान के मालिक शनि 17 जनवरी 2023 से अपनी ही कुम्भ राशि से ट्रांजिट करेंगे इससे सिंह राशि वालो का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जो बीमारी लम्बे समय से परेशान कर रही है उससे मुक्ति प्राप्त होगी। कोई विशेष स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या 2023 में सिंह राशि वालो को नहीं होगी।

 

शिक्षा

सिंह राशि वालो के पढ़ाई के मालिक बृहस्पति है जो अप्रैल 2023 तक अपनी ही मीन राशि से ट्रांजिट करेंगे इससे पढ़ाई में भी सिंह राशि वालो को लाभ होगा। पढ़ाई में मेहनत के अनुसार उन्नति प्राप्त होगी। अप्रैल 2023 से बृहस्पति भाग्य स्थान से ट्रांजिट करेंगे इससे भी हायर एजुकेशन के योग बनेंगे। इसलिए जो सिंह राशि वाले उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे है उनको भी सफलत प्राप्त होगी। अच्छे कॉलेज में एड्मिशन के योग भी बन रहे है।

 

प्रेम सम्बन्ध

सिंह राशि वालो को अप्रैल 2023 तक प्रेम सम्बन्धो समस्या रहेगी। इसके बाद प्रेम सम्बन्धो में सफलता प्राप्त होगी। लव मैरिज के लिए मई 2023 से समय सिंह राशि वालो के लिए अच्छा है जो इसलिए जो सिंह राशि वाले प्रेम विवाह के लिए प्रयास कर रहे है उनको प्रेम विवाह में सफलता प्राप्त होगी। अप्रैल के बाद प्रेम सम्बन्धो के लिए समय अच्छा रहेगा।

 

वैवाहिक जीवन

17 जनवरी 2023 से शनि सप्तम भाव से ट्रांजिट करेंगे इससे सिंह राशि वालो को गृहस्त सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे। जिन सिंह राशि वालो की शादी नहीं हो पा रही है उनकी शादी हो जाएगी और जिन सिंह राशि वालो की मैरिड लाइफ में समस्या चल रही है उनकी मैरिड लाइफ में सुधार होगा। अतः सिंह राशि वालो के लिए 2023 वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा।

 

सिंह राशि वालो के लिए उपाय

- प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।

- प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः।

- प्रत्येक शुक्रवार व्रत करे।

- प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज जरूर खिलाए।

- प्रतिदिन शाम को शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।

- प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.