16 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक आने वाले व्रत और त्योहारों की जनकारी

Date : 2022-04-16

16 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक आने वाले व्रत और त्योहारों की जनकारी



इस ब्लॉग में आज हम चर्चा करेंगे की 16 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक कौन कौन से व्रत और त्यौहार आएंगे। अप्रैल के महीने में काफी व्रत और त्यौहार है। ये महीना हिंदू धर्म के अनुसार काफी शुभ होता है इस महीने में आने वाले व्रत करने से सभी रुके हुए मांगलिक कार्य पुरे होते है और व्रत करने से घर परिवार में सुख समृद्धि आती है। कार्य क्षेत्र में तरक्की के योग बनते है और आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। परिवार में सुख शांति रहती है।


16 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक आने वाले व्रत और त्योहारों के नाम 


- 16 अप्रैल शनिवार को हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा,

- 17 अप्रैल रविवार को वैशाख माह की शुरुआत होगी और ईस्टर होगा।

- 19 अप्रैल मंगलवार को संकष्टी चतुर्थी व्रत रहेगा।

- 23 अप्रैल शनिवार को कालाष्टमी व्रत रहेगा।

- 26 अप्रैल मंगलवार को वरुथिनी एकादशी व्रत रहेगा।

- 28 अप्रैल गुरुवार को गुरु प्रदोष व्रत होगा।

- 29 अप्रैल शुक्रवार के दिन वैशाख मासिक शिवरात्रि रहेगी।

- 30 अप्रैल शनिवार के दिन वैशाख अमावस्या रहेगी।



अप्रैल के महीने में क्या दान करे ?

- अप्रैल के महीने में ग़रीबो को भोजन खिलाए।

- कुष्ट रोगियों को घर का बना भोजन खिलाए।

- पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करे।

- पक्षियों को प्रतिदिन सुबह सतनाज जरूर खिलाए।

- गरीबो को अपनी श्रद्धानुसार कपड़े भी दान कर सकते है।

- यदि संभव हो सके तो किसी गरीब कन्या के विवाह में कुछ योगदान करने के प्रयास करे।






ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.