13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में बृहस्पति के गोचर का सिंह राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

Date : 2022-03-26

13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में बृहस्पति के गोचर का सिंह राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

 

13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में बृहस्पति का गोचर होगा अर्थात बृहस्पति कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस ब्लॉग में आज हम सिर्फ सिंह राशि पर बृहस्पति के मीन राशि में गोचर के प्रभाव की चर्चा करेंगे।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से धन की प्राप्ति होगी। इस वर्ष सिंह राशि वालो के पास धन आएगा। अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। इस वर्ष सिंह राशि वाले धन संचय कर पाएंगे।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। इसलिए ये वर्ष सिंह राशि वालो के लिए पारिवारिक सुख के मामले में अच्छा रहेगा।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से गुप्त विद्या जैसे ज्योतिष में रूचि बढ़ेगी। सिंह राशि वाले इस वर्ष गुप्त विद्या से जुडी पुस्तके भी पढ़ सकते है।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से सुख साधन की वस्तुए इस वर्ष प्राप्त होगी। नई सुख साधन की वस्तुए सिंह राशि वाले इस वर्ष खरीद सकते है।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से प्रॉपर्टी सुख प्राप्त होगा। सिंह राशि वाले इस वर्ष कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते है।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से आँखों से जुडी समस्या समाप्त होगी। जिन सिंह राशि वालो को आँखों से जुडी समस्या चल रही है उनकी आँखों से जुडी समस्या इस वर्ष समाप्त होने के योग बनेंगे।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान सम्बंधित समस्या इस वर्ष समाप्त हो जाएगी।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से मित्रो से लाभ होगा। पुराने मित्रो से मुलाकात हो सकती है। पुराने मित्रो से दुबारा सम्बन्ध अच्छे होने के योग बनेंगे।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से हायर एजुकेशन प्राप्त होगी। सिंह राशि के स्टूडेंट को पढ़ाई में इस वर्ष लाभ प्राप्त होगा। अच्छी हायर एजुकेशन प्राप्त होगी। पढ़ाई में इस वर्ष समस्या नहीं होगी।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से लव अफेयर में सफलता प्राप्त होगी। लव अफेयर में चल रही समस्या समाप्त होगी और इस वर्ष लव अफेयर में सफलता प्राप्त होगी।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित समस्या समाप्त होगी।

- सिंह राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से इस वर्ष विदेश से लाभ प्राप्त होगा। इस वर्ष सिंह राशि वालो को विदेश से धन लाभ होगा। विदेश से किसी न किसी रूप में जुड़कर सिंह राशि वाले धन कमाएंगे।

- सिंह राशि वालो के बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से शुभ कार्यो पर इस वर्ष खर्चे होंगे। सिंह राशि वालो का इस वर्ष शुभ और मांगलिक कार्यो पर धन खर्च होगा। अच्छी जगह धन खर्च होगा।

- सिंह राशि वालो की बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से नींद से जुडी समस्या समाप्त होगी। जिन सिंह राशि वालो को नींद से जुडी समस्या चल रही है उनकी नींद से जुडी समस्या इस वर्ष समाप्त हो जाएगी।


बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से सिंह राशि वालो को क्या उपाय करने चाहिए।

- प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः।

- प्रत्येक वीरवार व्रत करे। भगवान विष्णु की पूजा करे।

- प्रतिदिन सुबह अपने मस्तक पर हल्दी या केसर का तिलक लगाए।

- सिंह राशि वाले बृहस्पति के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह पर बृहस्पति का रत्न पुखराज भी धारण कर सकते है।

- सिंह राशि वालो को पिले रंग के वस्त्र विशेषकर वीरवार के दिन धारण करने चाहिए।

- प्रत्येक वीरवार गाय को आटे की लोई पर हल्दी लगाकर और चने की दाल रखकर खिलाए। इससे बहुत लाभ प्राप्त होगा।

- सिंह राशि वालो को प्रत्येक वीरवार विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए।

- सिंह राशि वालो को 21 वीरवार मंदिर में केले दान करने चाहिए। इससे भी सिंह राशि वालो को बहुत लाभ प्राप्त होगा।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.