Date : 2022-03-24
13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में बृहस्पति का गोचर होगा अर्थात बृहस्पति कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस ब्लॉग में आज हम सिर्फ मिथुन राशि पर बृहस्पति के मीन राशि में गोचर के प्रभाव की चर्चा करेंगे।
- मिथुन राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से करियर में तरक्की प्राप्त होगी। करियर में आगे बढ़ने में अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत के अनुसार इस वर्ष करियर में तरक्की प्राप्त होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
- मिथुन राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से प्रॉपर्टी सुख प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे।
- मिथुन राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से वेहिकल सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे। इस वर्ष कोई नया वेहिकल भी मिथुन राशि वाले खरीद सकते है।
- मिथुन राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से इस वर्ष धन लाभ होगा। मिथुन राशि वाले इस वर्ष अच्छी मात्रा में धन संचय भी कर पाएंगे।
- मिथुन राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। इस वर्ष परिवार में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी।
- मिथुन राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से इस वर्ष सभी सुख साधन प्राप्त होंगे। सुख साधन की वस्तुओ में वृद्धि होगी।
- मिथुन राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से रोग से मुक्ति प्राप्त होगी। इस वर्ष मिथुन राशि वालो का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- मिथुन राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से शत्रुओ से मुक्ति प्राप्त होगी। शत्रु समाप्त होंगे। शत्रुओ से छुटकारा प्राप्त होगा।
- मिथुन राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से इस वर्ष कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी। अगर किसी मिथुन राशि वाले व्यक्ति पर कर्जा चढ़ा हुआ है तो इस वर्ष कर्ज उतरने के योग बनेंगे।
- मिथुन राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से गृहस्त सुख इस वर्ष अच्छा प्राप्त होगा। इस वर्ष मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर को भी इस वर्ष तरक्की प्राप्त होगी।
बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालो को क्या उपाय करने चाहिए।
- प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः।
- प्रत्येक वीरवार व्रत करे। भगवान विष्णु की पूजा करे।
- प्रतिदिन सुबह अपने मस्तक पर हल्दी या केसर का तिलक लगाए।
- मिथुन राशि वालो को पिले रंग के वस्त्र विशेषकर वीरवार के दिन धारण करने चाहिए।
- प्रत्येक वीरवार गाय को आटे की लोई पर हल्दी लगाकर और चने की दाल रखकर खिलाए। इससे बहुत लाभ प्राप्त होगा।
- मिथुन राशि वालो को प्रत्येक वीरवार विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए।
- मिथुन राशि वालो को 21 वीरवार मंदिर में केले दान करने चाहिए। इससे भी मिथुन राशि वालो को बहुत लाभ प्राप्त होगा।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.