Date : 2022-03-22
13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में बृहस्पति का गोचर होगा अर्थात बृहस्पति कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस ब्लॉग में आज हम सिर्फ मेष राशि पर बृहस्पति के मीन राशि में गोचर के प्रभाव की चर्चा करेंगे।
- मेष राशि वालो को बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
- मेष राशि वालो को विदेश से लाभ प्राप्त होगा। मेष राशि वाले विदेश से जुड़कर धन कमाएंगे।
- मेष राशि वालो के खर्चे अधिक होंगे। व्यर्थ के खर्चे लगे रहेंगे।
- मेष राशि वालो को किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त होगा।
- मेष राशि वालो का वजन भी इस दौरान बढ़ सकता है।
- मेष राशि वालो के बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से पुराने शत्रु समाप्त होंगे। वाद विवाद समाप्त होंगे।
- मेष राशि वालो को बृहस्पति के गोचर से प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर मेष राशि वाले लम्बे समय से कोई प्रॉपर्टी खरीदने के प्रयास कर रहे है तो बृहस्पति के मीन राशि में गोचर से उन्हें इस बार प्रॉपर्टी खरीदने में सफलता प्राप्त होगी।
- मेष राशि वाले बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से वेहिकल और सुख साधन की वस्तुए भी खरीद पाएंगे।
- मेष राशि वालो की बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से गुप्त विद्या से जुडी पुस्तक पढ़ने में रूचि बढ़ेगी।
- मेष राशि वालो के बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से विदेश जाने के योग भी बनेंगे।
बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि वालो को क्या उपाय करने चाहिए।
- प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः।
- प्रत्येक वीरवार व्रत करे। भगवान विष्णु की पूजा करे।
- प्रतिदिन सुबह अपने मस्तक पर हल्दी या केसर का तिलक लगाए।
- मेष राशि वाले बृहस्पति के शुभ फल प्राप्त करने के लिए बृहस्पति का रत्न पुखराज भी किसी ज्योतिषी की सलाह पर धारण कर सकते है।
- मेष राशि वालो को पिले रंग के वस्त्र विशेषकर वीरवार के दिन धारण करने चाहिए।
- प्रत्येक वीरवार गाय को आटे की लोई पर हल्दी लगाकर और चने की दाल रखकर खिलाए। इससे बहुत लाभ प्राप्त होगा।
- मेष राशि वालो को प्रत्येक वीरवार विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए।
- मेष राशि वालो को 21 वीरवार मंदिर में केले दान करने चाहिए। इससे भी मेष राशि वालो को बहुत लाभ प्राप्त होगा।
जयोषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.